February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

17अप्रैल22*हिमाचल में CM जयराम की बड़ी घोषणा! मुफ्त बिजली-पानी, महिला यात्रा पर 50% छूट, लेकिन PM मोदी नाराज, अमित शाह भी नाखुश*

17अप्रैल22*हिमाचल में CM जयराम की बड़ी घोषणा! मुफ्त बिजली-पानी, महिला यात्रा पर 50% छूट, लेकिन PM मोदी नाराज, अमित शाह भी नाखुश*

17अप्रैल22*हिमाचल में CM जयराम की बड़ी घोषणा! मुफ्त बिजली-पानी, महिला यात्रा पर 50% छूट, लेकिन PM मोदी नाराज, अमित शाह भी नाखुश*

चुनावी साल में हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता को 3 बड़े तोहफे दिए हैं. चंबा के चौगान में आयोजित राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के भीतर चलने वाली सरकारी बसों में अब महिलाओं को बस किराये में 25 के बजाय 50% की छूट मिलेगी. इसके अलावा प्रदेश के घरेलू उपभोक्ता अब 125 यूनिट तक बिजली निशुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं. तीसरा बड़ा तोहफा सरकार ने हिमाचल की ग्रामीण जनता को निशुल्क पानी के रूप में दिया है. गांवों में अब पानी का बिल नहीं आएगा.

लेकिन अब मुफ्त घोषणाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाराज बताए जा रहे हैं, क्योंकि हिमाचल में मुफ़्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए आधा बस किराया करने से भाजपा शासित अन्य राज्यों पर भी दबाव बन रहा है. जानकारी के मुताबिक, भाजपा आलाकमान को पूछे बगैर हिमाचल प्रदेश में मुफ़्त सेवाओं की घोषणा की गई है. बताया जा रहा है कि इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी बात की है और मुफ्त की सेवाओं पर नाराजगी जाहिर की है.

सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा प्रदेश में जितनी तरजीह आम आदमी पार्टी को दी जा रही है, उससे अमित शाह भी नाराज हैं, क्योंकि बीते एक सप्ताह के दौरान भाजपा के निशाने पर केवल आम आदमी पार्टी ही रही है. भाजपा के सभी नेता निरंतर AAP पार्टी पर सियासी हमले कर रहे हैं. ऐसा करके भाजपा अपना विरोधी उस पार्टी को मान रही है, जिसने कुछ दिन पहले ही प्रदेश की सियासत में एंट्री की है.

Taza Khabar