*डेहरी ऑन सोन रोहतास*
**********************************
रोहतास18जुलाई24*बड़े शिद्दत के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस , बड़े ही धूमधाम वह शांतिपूर्वक मनाया गया मोहर्रम का त्यौहार*
*हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर्व की दसवीं को डेहरी नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से ताजिए जुलूस के तौर पर परंपरागत मार्ग से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मातमि धुनों के साथ निकाले गए इस दौरान मुसलमानों ने लाठी डंडे और तलवारबाजी के कर्तव्य दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया*
मोहर्रम के दसवीं तारीख को शहर के अलग-अलग स्थान से ताजिया जुलूस करीब रात्रि 8:00 बजे निकला जो परंपरागत मोहल्ला स्टेशन रोड से शुरू होकर मोहल्ला जक्की बिगहा मणिनगर इसलाम गंज अंबेडकर चौक न्यू डिलिया ईदगाह मोहल्ला अलीनगर (बिगहा)सदर चौक 12पत्थर तीन ताड़ मोहल्ला बिस्कोमान कुरैशी मोहल्ला निल कोठी शिवगंज बाल गोविंद बिगहा मोही मंजिल पाली रोड सभी ताजिया दार अपनी ताजिया व अखाड़ा लेकर डेहरी बाजार 12 पत्थर मोड पहुंचे डेहरी के लोगों ने मातम मानते हुए लाठी डंडे और तलवारबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर दिखाया ताजियों में जगह-जगह शर्बत व ठंडा पानी बांटा गया
या हुसैन की सदाए गूंजती रही ताजियों अखाड़ों में सर्वप्रथम तिरंगा हाथ में लिए लोग आगे चल रहे थे
*नौजवान मोहर्रम कमेटी नील कोठी* *के खुर्शीद खान जहांगीर आलम अख्तर अंसारी रुस्तम अंसारी सोहेल अंसारी महताब आलम मिंटू अंसारी लड्डू अंसारी डब्लू अंसारी लोगों ने हिंदू समुदाय के समाजसेवी व अन्य लोगों को पगड़ी वह माला पहनकर स्वागत किये*
*डेहरी शहर के AIMIM पार्टी के चर्चित समाजसेवी मोहम्मद यासीन अंसारी ने बताया कि मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है यूं तो मोहर्रम के महीने को पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की वजह से याद किया जाता है लेकिन इस महीने की इमाम हुसैन की शहादत से पहले से भी इस्लाम धर्म का खास अहमियत है उन्होंने बताया कि मोहर्रम उन 4 महीनों में से एक है जिन्हें अल्लाह तबारक,व,ताला ने हसमत यानी इज्जत वाला महीना बताया है।*
*सुरक्षा की कमान अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी से लेकर देहरी नगर थाना इंस्पेक्टर वह पुलिसकर्मी संभाले हुए थे।*
*रोहतास से पत्रकार मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*

More Stories
कौशाम्बी 10फ़रवरी 26*अवैध संबंध ब्लैकमेलिंग और साजिशन महिला की हत्या में दो गिरफ्तार*
वाराणसी 10 फ़रवरी 26*कार्गो टर्मिनल बनाने की तैयारी*
कौशाम्बी 10 फ़रवरी 26*जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में दसवीं–बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न*