July 3, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया27जून24*एक मकान में घुसे अज्ञात लुटेरों ने महिला के बांधे हाथ पैर नगदी जेवर लूटे*

औरैया27जून24*एक मकान में घुसे अज्ञात लुटेरों ने महिला के बांधे हाथ पैर नगदी जेवर लूटे*

औरैया27जून24*एक मकान में घुसे अज्ञात लुटेरों ने महिला के बांधे हाथ पैर नगदी जेवर लूटे*

*एसपी ने स्वयं पीड़ित महिला के घर पर जाकर जांच पड़ताल की*

*बिधूना,औरैया।* बीती रात एक मकान में घुसकर अज्ञात लुटेरों ने गृह स्वामिनी महिला के हाथ पैर बांधकर नगदी व जेवरात लूट ली और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए बिधूना की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है और वहीं जानकारी पर पहुंची पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस अधिकारियों ने महिला से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ पुलिस टीमें गठित कर जल्द घटना के पर्दाफाश करने का भरोसा दिया है। .प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला थाना क्षेत्र के ग्राम बरकसी निवासी रेखा पत्नी चंद्रपाल बीती रात अपने बच्चों के साथ घर पर थी तभी घर में घुस आए तीन अज्ञात लुटेरों ने उनके हाथ पैर बांध दिए और बकरे के बिक्री के रखे रुपए व जेवरात लेकर फरार हो गए। महिला के बच्चों द्वारा मांगी गई मदद पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना 112 डायल पर पुलिस को दी गई जिस पर बेला थाना के प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह पुलिस पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और महिला को आनन-फानन उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह कोतवाल बिधूना बृजेंद्र सिंह आदि पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने पीड़ित महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली और जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा दिया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम स्वयं पीड़ित महिला के घर पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक चारू निगम में बताया है कि घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत विभिन्न पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.