*ककोर बड़ौदा बैंक मे आईएफसी कोड बदलने के कारण खाताधारक रहे परेशान*
*सोशल डिस्टेंसन का नही कोई इन्तजाम, बिना मास्क घूम रहे लोग*
*ककोर,औरैया।* बड़ौदा बैंक मे आईएफसी कोड बदलने के कारण खाताधारक रहे परेशान। व सोशल डिस्टेंसन का नही कोई इन्तजाम नहीं था। रूपये निकालने वालो की संख्या अधिक दिखाई दे रही है जिसमे सबसे अधिक वह खातेदार है, जो पीएम किसान, सम्मान श्रम कार्ड योजना, बिधवा व वृद्धा पेंशन योजना एवं अन्य सरकारी राहत योजना से लाभान्वित पुरूष महिला खातेदार हैं, जो दो दिन छुट्टी रहने के बाद सोमवार को बैक खुलने से पहले ही गेट पर लाइन लगाकर जमा थे, शाखा खुलने के बाद इनकी संख्या सैकड़ो मे पहुच गई, जो सर्दी मे एक दूसरे के नजदीक बिना मास्क लगाये खड़े दिखाई दे रहे थे, लेकिन बड़ौदा बैंक मे आईएफसी कोड बदलने के कारण खाताधारक परेशान रहे। बैंक के बाहर इनको रोकने की कोई व्यवस्था नही दिखाई दी, न ही कही कोई इनके सोशल सोशल डिस्टेंस के लिए सूचना चस्पा है। बैंक मैनेजर दीपक कुमार सिंह का कहना है कि करीब बीस हजारों खाता धारक है, आईएफसी कोड बदलने के कारण किसी का भी रुपया खाते में नहीं आ पा रहा है। अधिकारियों को अवगत कराया है। जल्दी समस्या का समाधान निकाला जाएगा। बिना मास्क के बैंक में इंट्री बन्द करने की बात कही है।

More Stories
कौशाम्बी 29अगस्त 26*श्रीकृष्ण मेला दधिकान्दो समिति ने सौंपा महापौर जी को ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *हॉकी के जादूगर को नमन: पूर्णिया में खेल दिवस पर 25 खिलाड़ी और 5 कोच सम्मानित,
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *पूर्णिया एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह*