01 अगस्त 2025* यूपीआजतक न्यूज़ चैंनल पर 03:00 बजे की ख़ास बड़ी खबरें।
➡मुजफ्फरनगर
दबंगों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल। मामूली विवाद के चलते जमकर मारपीट। लाठी-डंडे और बेल्ट से मारपीट, गाली-गलौज। एक महिला के साथ बेरहमी से की गई मारपीट। थाना खतौली के सराफत कॉलोनी का मामला।
➡लखनऊ
एकीकृत इकोसिस्टम विकसित करेगा उत्तर प्रदेश। यूपी फुटवियर-लेदर विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनेगा। डिजाइन टू डिलीवरी मॉडल के साथ एकीकृत इकोसिस्टम। नीति से राज्य में 22 लाख रोजगारों की संभावना। फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स विकास के निर्देश दिए गए।
➡बिजनौर
सरकारी डॉक्टर का बड़ा खेल उजागर। घायल युवक के एक्सरे रिपोर्ट में बड़ा खेल। डॉक्टर पर एक्सरे रिपोर्ट में खेल करने का आरोप। पीड़ित नीतिन की एक्सरे रिपोर्ट में नहीं दिखाई चोटें। DM के आदेश पर 3 डॉक्टरों की गठित पैनल में भंडाफोड़। पीड़ित की 8 पसली व लंग्स में आया फ्रैक्चर। डीएम ने शासन को डॉक्टर के खिलाफ भेजी रिपोर्ट। थाना हल्दौर के झालू कस्बे का मामला।
➡भदोही
भदोही में पीडीए पाठशाला पर बवाल। सपा नेत्री अंजनी सरोज पर मुकदमा। लालच देकर बंद स्कूल में कराया कार्यक्रम- प्रशासन। बच्चों को चॉकलेट-पेंसिल का लालच देने का आरोप। 2022 में औराई से सपा प्रत्याशी रहीं अंजनी सरोज।
➡भदोही
गंगा नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर। खतरे के निशान को छूता गंगा नदी का पानी। सीतामढ़ी का जलस्तर 78.33 मीटर तक पहुंचा।
➡मुरादाबाद
संदिग्ध हालत में विवाहिता का मिला शव। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच शुरू। थाना मझोला इलाके के मलकददा की घटना।
➡दिल्ली
JDU सांसद देवेशचंद्र ठाकुर का बयान। बिहार में SIR पहले ही होना चाहिए था- ठाकुर। बिहार में फर्जी वोट पड़ते रहे हैं- देवेशचंद्र ठाकुर। नीतीश-मोदी नेतृत्व में बिहार बढ़ रहा – ठाकुर।
➡वाराणसी
वाराणसी में गहराता जा रहा बाढ़ का खतरा। गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी। 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर। गंगा की सहायक नदी वरुणा नदी भी उफान पर। चेतावनी बिंदु से 0.3 मीटर नीचे बह रहा पानी। तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ी। घाट पर होने वाले दैनिक कामकाज प्रभावित। गंगा आरती अब छतों पर कराई जा रही संपन्न। शव दाह भी अब छतों पर कराया जा रहा संपन्न। बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट। वरुणा नदी किनारे रहने वाले लोग पलायन को मजबूर।
➡अलीगढ़
एक दिव्यांग गुहार लगाने पहुंचा सरकारी दफ्तर। दस्तावेजों की माला पहन कर पहुंचा सरकारी दफ्तर। विकासखंड टप्पल दिव्यांग को लगवा रहा चक्कर। 5 सालों से दिव्यांग पेंशन योजना के लिए परेशान। 5 सालों से परेशान, नहीं दिलवा रहे दिव्यांग पेंशन-पीड़ित। टप्पल विकासखंड से सम्बंधित है मामला।
➡दिल्ली
संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन। SIR के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन। खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद मौजूद। SIR पर लोकसभा में चर्चा कराने की कर रहे मांग।
➡संतकबीरनगर
पत्नी की हत्या करने वाला पति अरेस्ट। पति ने चाकू से पत्नी की हत्या की थी। दुधारा थाना क्षेत्र का है अभियुक्त संतोष। मेंहदावल तहसील में चाकू से हमला किया था।
➡दिल्ली
सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा। दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान- सीएम। दिल्ली में आज से अभियान की शुरुआत- सीएम। शुरुआत हमेशा अपने घर से होती है- सीएम। 31 अगस्त तक दिल्ली में आंदोलन चलेगा- सीएम। सुंदर और हरित दिल्ली का निर्माण करें- सीएम।
➡चंदौली
आरपीएफ, जीआरपी, सीआईबी की कार्रवाई। डीडीयू जंक्शन से नगदी की बड़ी खेप बरामद। 29 लाख 33 हजार से अधिक की नगदी बरामद। बरामद नोटों का नहीं दिखा पाए कोई दस्तावेज।
➡मुजफ्फरनगर
संदिग्ध धमाके के साथ दुकान धराशायी। किराएदार, दुकान मालिक का चल रहा था विवाद। सर्राफा व्यापारी की दुकान में धमाके से हड़कंप। धमाके के चलते आसपास की दुकानों में आई दरारें। धमाका होने के बाद दुकान क्षतिग्रस्त। FSL यूनिट, फायर सर्विस की टीम करेगी जांच। सैकड़ों व्यापारियों ने थाने का किया घेराव। शाहपुर थाना क्षेत्र के मेंन बाजार का मामला।
➡मुजफ्फरनगर
अनियंत्रित बेकाबू ट्रक दुकान में घुसा। नींद की झपकी आने से हुआ हादसा। हादसे के दौरान ट्रक चालक घायल। बुढ़ाना कोतवाली के बड़ौत रोड का मामला।
➡चंदौली
एक रात में तीन घरों में चोरी। लाखों के आभूषण सहित नगदी चोरी। मौके पर सीओ और कोतवाल पहुंचे। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡एटा
लगातार बारिश से शहर जलमग्न। एटा नगर पालिका पर भरा जबरदस्त पानी। SSP ऑफिस, मेडिकल कॉलेज में भरा पानी। न्यायालय परिसर, आगरा रोड पर भरा पानी। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलमग्न हुआ शहर। शहर के कई मोहल्लों में भर पानी, लोग परेशान।
➡अमेठी
संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव। खून से लथपथ मिला महिला का शव। महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला। जामों थाना क्षेत्र का मामला।
➡कन्नौज
एक और धार्मिक स्थल को बनाया जाएगा पर्यटन केंद्र। मंत्री असीम अरुण की सिफारिश पर मंजूरी मिली। मंत्री की सिफारिश पर पर्यटन मंत्रालय ने दी मंजूरी। चौधरीयापुर में बाबा विश्वनाथ मंदिर में बनेगा कॉरिडोर। मंत्री ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को दिया था प्रस्ताव। जल्द ही शुरू होगा मंदिर के पुनरुद्धार का कार्य।
➡रायबरेली
तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी। मवेशी को बचाने के चक्कर में पिकअप पलटी। पिकअप में सवार एक की मौके पर मौत। आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से हुए घायल। घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। खीरो थाना क्षेत्र के सेमरी के पास की घटना।
➡पटना
चुनाव आयोग ने जारी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट। 3 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड होगी वोटर लिस्ट। सभी राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट की कॉपी दी गई। नई वोटर लिस्ट में लगभग 65 लाख नाम कटे।
➡सहारनपुर
दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार। पति की मौत के बाद दो बच्चों की मां फरार। अपने से कम उम्र के प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर से 3.5 लाख रुपये लेकर भागने का आरोप। महिला के बेटे ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। गंगोह कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡हमीरपुर
हमीरपुर में बाढ़ का कहर लगातार जारी। गांधी नगर में दो पक्के मकान गिरे। लगभग एक दर्जन कच्चे मकान जमींदोज। नदियों के उफान के चलते मकान गिरे। यमुना, बेतवा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही। सदर इलाके के गांधी नगर में दो पक्के मकान गिरे।
➡लखनऊ
जाम से निजात के लिए पार्किंग व्यवस्था। 7 जोन में 56 स्ट्रीट पार्किंग की जगहें तय। प्रत्येक जोन में कुल आठ पार्किंग स्थल होंगे। जोन 6 में अभी पार्किंग स्थल तय नहीं किए गए।
➡लखनऊ
सिविल अस्पताल के पास अतिक्रमण पर सख्ती। ठेले हटाने के साथ काटे गए वाहनों के चालान। दुकानदारों पर अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई। दोनों तरफ की सड़कों को पूरी तरह खाली कराया।
➡रायबरेली
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत। जहरीले जंतु के काटने से मौत की आशंका। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव की घटना।
➡आगरा
राजस्थान-यूपी बॉर्डर पर बड़ा हादसा। पार्वती नदी के तेज बहाव में बही कैंटर गाड़ी। कैंटर गाड़ी में बैठे तीन युवक नदी में डूबे। आगरा के रहने वाले हैं डूबे हुए तीनों युवक। कैंटर गाड़ी से राजस्थान के मनिया जा रहे थे। बॉर्डर से सटे गांव रानोली पुल पर बही कैंटर। तीन युवकों में से एक को बचाया गया, दो लापता। तेज बारिश के चलते उफान पर है पार्वती नदी। आगरा-सैंया लादूखेड़ा इलाके के राजस्थान बॉर्डर का मामला।
➡हापुड़
रील के लिए युवक ने जान जोखिम में डाली। जान जोखिम में डालकर टंकी पर लटका युवक। रील के लिए एक हाथ से टंकी पर लटका युवक। युवक का पानी टंकी पर लटकने का वीडियो वायरल। गढ़ कोतवाली के मानक चौक का वीडियो।
➡सीतापुर
सीतापुर में सड़क हादसे में 2 की मौत। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंदा। हादसे में 2 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल। कंटेनर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। महोली थाना क्षेत्र के चड़रा के पास हादसा।
➡मेरठ
मेरठ में सड़क हादसे में 3 की मौत। हाईगेज से टकराई तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी। हादसे में तीन लोगों की मौत, 5 लोग घायल। टक्कर के बाद पुल से नीचे गिरी पिकअप। अमरोहा से राजस्थान की तरफ जा रही थी पिकअप। सरूरपुर थाना क्षेत्र मेरठ बागपत बॉर्डर पर हादसा।
➡दिल्ली
लोकसभा स्पीकर से मिल रहे राहुल गांधी। स्पीकर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की मुलाकात।
➡संभल
संभल हिंसा से जुड़ी खबर। मुख्य आरोपी जफर अली जमानत पर रिहा। जफर अली को MP/MLA कोर्ट से जमानत मिली। जफर अली को पहनाए गए गले में फूलों के हार। निकाला गया जुलूस, छोड़ी गई आतिशबाजी। संभल हिंसा में चार लोगों की हुई थी मौत। जफर अली 131 दिन जेल में रहकर आया बाहर। संभल कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡मुरादाबाद
प्रशासन ने सपा जिलाध्यक्ष को भेजा नोटिस। मुरादाबाद सपा कार्यालय खाली करने के निर्देश। 250 रुपए में 1994 में कोठी हुई थी आवंटित। कोठी का बाजार मूल्य करोड़ों रुपए में है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने लिया फैसला। सिविल लाइन कोठी को 1 माह में खाली करें- प्रशासन।
➡नोएडा
मुवर्स पैकर्स की कंपनी में काम करने वाला अरेस्ट। कर्मचारी को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया। कंपनी का डाटा चोरी कर अपना बिजनेस शुरू किया। वेब सीरीज से लिया था ठगी करने का आईडिया। हवा सिंह नाम के आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट।
➡मुरादाबाद
युवक और उसके भाई का अपहरण। अपहरण कर मारपीट करने का आरोप। दबंगों ने घर के बाहर से किया अपहरण। विरोध करने पर भाई का भी किया अपहरण। रामनगर हाईवे पर ले जाकर दोनों भाइयों की पिटाई। पुलिस ने नाकाबंदी कर युवकों को किया बरामद। दबंगों की कार को भी पुलिस ने किया बरामद। कोतवाली ठाकुरद्वारा इलाके की घटना।
➡देहरादून
बागेश्वर में बच्चे की मौत मामला। मामले की कुमाऊं कमिश्नर करेंगे जांच। चिकित्सा सुविधा में लापरवाही से मौत। सीएम ने कहा, दोषियों पर कार्रवाई हो।
➡देहरादून
उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे। 345 जिला पंचायत सदस्य विजयी घोषित। 2962 क्षेत्र पंचायत सदस्य विजयी घोषित। 7466 प्रधान भी विजयी घोषित किए गए। पंचायत चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी।
➡मुरादाबाद
तीन बसों की जोरदार भिड़ंत। बरेली डिपो ने दो बसों में मारी टक्कर। शाहजहांपुर बस परिचालक के सिर में चोट। तीनों बसों की भिड़ंत से यात्रियों में चीख पुकार। बसों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त। मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र की घटना।
➡सिद्धार्थनगर
इटवा पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल। चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम। करीब 15 से 20 तोला सोना चोरी। 5 लाख की नगदी पर किया हाथ साफ। परिवार ने शादी के लिए रखे थे जेवर, नगदी। इटवा चौराहे पर डुमरियागंज रोड का मामला।
➡बदायूं
नर्स की कमीशनखोरी से नवजात की मौत। परिजनों ने निजी अस्पताल पर काटा हंगामा। नवीन PHC पर स्थित प्रसव केंद्र से रेफर। हालत बिगड़ी तो नर्स ने निजी अस्पताल भेजा। निजी अस्पताल में गलत इलाज से मौत- परिजन। थाना उसैहत के ग्राम मुगर्रा का मामला।
➡रायबरेली
संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम झुलसा। मासूम करंट की चपेट में आने से झुलसा। बिजली के तार में सरिया छू जाने से हादसा। मासूम की हालत बताई जा रही नाजुक। बछरांवा थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव की घटना।
➡वाराणसी
आज वाराणसी पहुंचेंगे सीएम योगी। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे सीएम। पीएम मोदी के आगमन से पहले पहुंचेंगे सीएम। शाम 7:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे सीएम योगी। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम योगी। कल एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का करेंगे स्वागत। कल एक दिवसीय दौरे वाराणसी पहुंचेंगे PM मोदी। 2200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
➡वाराणसी
BHU IIT प्रोफेसर की पत्नी ने किया सुसाइड। बिल्डिंग की छत से कूदकर दी जान। एक वर्ष से डिप्रेशन की शिकार थी मृतिका। एसोसिएट प्रो. रविन्द्र चौधरी की पत्नी ने किया सुसाइड। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुटी। लंका थाना क्षेत्र के IIT BHU कैंपस का मामला।
➡रायबरेली
संदिग्ध हालत में रेलवेकर्मी का मिला शव। फांसी के फंदे से लटकता मिला शव। पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद। पति-पत्नी, वो को लेकर चल रहा था विवाद। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की घटना।
More Stories
कानपुर नगर2अगस्त25*व्हीलचेयर से मुस्कुराई ज़िंदगी, हौंसले को मिली उड़ान*
औरैया2अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अलीगढ़2अगस्त25*शिक्षक समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर करेगा धरना