ग़ाज़ीपुर29मार्च2022*पुलिस का एसआई 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
एंटी करप्शन विभाग की टीम ने रिश्वतखोर दारोगा को किया गिरफ्तार।
जमानिया थाने पर तैनात है रिश्वतखोर एसआई अनिल सिंह।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रायफल क्लब के पास से हुई गिरफ्तारी।
मारपीट के मामले में केस से नाम निकालने के नाम पर ले रहा था रिश्वत।
एंकर-खबर ग़ाज़ीपुर से है।जहां एंटी करप्शन की टीम ने पुलिस के एक दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।एंटी करप्शन की टीम ने पुलिस के एसआई को 15 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया रिश्वतखोर दारोगा जमानिया थाने पर तैनात था।बताया जा रहा है कि जमानिया थाने में तैनात पुलिस का एसआई अनिल सिंह मारपीट के एक मामले में केस से नाम निकालने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत मांग रहा था।सम्बंधित व्यक्ति ने मामले को शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी।एंटी करप्शन की टीम ने एसआई को सदर कोतवाली क्षेत्र के रायफल क्लब के पास से 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए दारोगा के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
बाईट-अशोक सिंह,इंस्पेक्टर,एंटी करप्शन टीम।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*