हैदराबाद २५ जनवरी २६ * हैदराबाद में चल रहे विरसम के 30 वें अधिवेशन में बोलते हुए तमिल दलित कवयित्री Sukirtha Rani जी
हैदराबाद में चल रहे विरसम के 30 वें अधिवेशन में बोलते हुए तमिल दलित कवयित्री Sukirtha Rani जी ने अपनी कुछ शानदार कविताओं के साथ अपने जीवन से जुड़ी कुछ बाते साझा की, जो आज की सत्ता संरचना को समझने में हमारी मदद कर सकती है।
The New Indian Express group ने 2023 में Sukirtharani को “देवी” पुरस्कार देने की घोषणा की। लेकिन जब Sukirtharani को यह पता चला कि इस पुरस्कार समारोह का एक आयोजक अडानी ग्रुप भी है तो उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर इस पुरस्कार को न लेने की घोषणा कर दी।
उनके इस निर्णय के कुछ समय बाद उनके घर पर दिल्ली से IB की टीम आ गई और उनसे गहन पूछताछ की गई कि अब तक उन्होंने क्या क्या लिखा है। उनका रूटीन क्या है। उसके बाद से ही लगातार उन पर नजर रखी जाने लगी।
यहां हम मीडिया-कारपोरेट-सत्ता का नापाक गठबन्धन बखूबी देख सकते हैं, जो एक विद्रोही कवि को अपने निशाने पर रखता है।
Sukirtharani की कविताएं बहुत धारदार और बेबाक है। उनकी कुछ कविताएं अंग्रेजी में भी उपलब्ध है। पेश है उनकी एक महत्वपूर्ण कविता-
Lives
Beyond seven seas,
past seven mountains,
your life
is safe
in the heart
of a little parrot.
In wells,
on trees
and railtracks,
our life hangs
very cheaply.

More Stories
कौशांबी १ फ़रवरी २६*समाज को प्रेम और बंधुत्व का संदेश दिया संत रविदास ने– कांग्रेस*
कौशांबी १ फ़रवरी २६**उप मुख्यमंत्री ने रू0-3181.08 लाख की लागत की 05 परियोजनाओं का किया शिलान्यास*
हरदोई १ फ़रवरी २६*हरदोई में भारी आक्रोश! कुलदीप द्विवेदी पर FIR के बाद सड़कों पर उतरा जनसैलाब