हारदोई19जून25* हर घर जल योजना में बरम्हौला गांव की उपेक्षाः आधी-अधूरी पाइपलाइन, पानी की एक बूंद भी नहीं; आसपास के गांवों में पहुंच चुकी सुविधा
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक✍️
विकासखंड हरियावा के बरम्हौला गांव में हर घर जल योजना की स्थिति चिंताजनक है। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत करोड़ों का बजट स्वीकृत हुआ। पाइपलाइन का काम भी शुरू किया गया, लेकिन वह भी अधूरा छोड़ दिया गया।
बरम्हौला और मजरा रमपुरा के निवासियों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जल स्तर नीचे चला जाता है। इससे नलों में पानी नहीं आता। उन्हें उम्मीद थी कि हर घर जल योजना से इस समस्या का समाधान होगा। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
गांव के कौशल, आशीष, मुनीश और सोमेश ने बताया कि पाइप बिछाने का काम भी ठीक से नहीं हुआ है। आसपास के गांवों में योजना के तहत पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। लेकिन बरम्हौला ग्राम पंचायत के लोग अभी भी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*
उन्नाव 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें