हापुड़30जनवरी25*ह्यूमन राइट्स सेफ्टी आर्गेनाइजेशन द्वारा स्वच्छता अभियान एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !
आज दिनाँक 29.01.2025 को हापुड़ शहर में स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में ह्यूमन राइट्स सेफ्टी आर्गेनाइजेशन द्वारा स्वच्छता अभियान एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !
इस अवसर पर संगठन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज राणा जी के नेतृत्व में कला लेखन प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान पर स्लोगन प्रतियोगिता कराईं गई।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जी ने बताया कि पूरे देश भर के सभी विद्यालयों की संयुक्त प्रतियोगिता शीघ्र ह्यूमन राइट्स सेफ्टी आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित कराईं जाएंगी।
जिसमें देश भर के प्रतिभावान बच्चों को निखारा जा सके।
इस अवसर पर एडवोकेट मनीष साध, धीरज शर्मा, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, प्रीतम सिंह, श्रीमति सारिका एवं नीतू जगोत्रा के साथ- साथ विद्यालय परिसर का समस्त स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहा!

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 जुलाई 26 साइबर ठगों से सावधान रहें युवा: एसएसपी शौर्य सुमन*
हरदोई21जुलाई26*जहानीखेड़ा में आवारा मवेशी से टकराई एम्बुलेंस, सड़क पर बड़ा हादसा*!
मथुरा 21 जुलाई 26 गोवर्धन मे मुडिया पूर्णिमा मेला मे सुरक्षा व्यवस्था व फायर सुरक्षा को लेकर पी0 डब्लू0 डी0 गेस्ट हाउस में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन*