*ब्रैकिंग न्यूज़
हापुड़20नवम्बर23* बदमाशों से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार।*
हापुड़ से ब्यूरो हैड अतुल त्यागी की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
जिसके कब्जे से,अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, एक अपाचे बाइक बरामद।प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम सोनू पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम अठसैनी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ बताया है तथा गिरफ्तार बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।गिरफ्तार बदमाश थाना गढ़मुक्तेश्वर का टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध गोकशी व गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है घायल बदमाश को उपचार हेतुअस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

More Stories
कानपूर नगर २१ फरवरी २६ * आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर के बाहर आउटसोर्सिंग कर्मियों का हंगामा
रोहतास २१फरवरि २६ * डेहरी आरपीएफ ने लावारिस हालत में 05 किलो गांजा किया बरामद।
लखनऊं २१ फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में आयोजित हुआ समूर्ण समाधान दिवस