हाथरस 05 जनवरी 2024* *एस एस बी फौजी का पार्थिव शरीर लाया गया उनके पैतृक गाँव।
चारों तरफ दुःख का माहौल*
हाथरस से नौरंगी लाल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
बताते चलें कि तरुण कुमार जो एस एस बी में सिपाही के पद पर तैनात थे उनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश में चल रही थी कल दिनाक 04 जनवरी 2024 को उनका स्वास्थ्य खराब होता है तुरंत ही उनको स्वास्थ्य उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी देर रात उनके गांव में सूचना दी तो पूरे गांव में गम की लहर फैल गयी चारों तरफ हा हा कार होने लगी आज सुबह 05 जनवरी को उनके पार्थिव शरीर को उनके निज निवास सरकोरिया भांकरी ज़िला हाथरस लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया मौके पर एस एस बी की तरफ से जवानों की एक टोली आयी जिसने सलामी के साथ साथ तिरंगा लपेट कर अपने साथी को दुनियां से अंतिम विदाई दी, मौके पर सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी एवं एस डी एम हाथरस और सी ओ सादाबाद के साथ एस एच ओ मुरसान के साथ साथ भारी पुलिसबल और समस्त जनता दिखाई दी।

More Stories
लखनऊ30जुलाई26*आदर्श व्यापार मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने बनाई कार्य योजना
भागलपुर30जुलाई26*-विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का सीएम ने किया उद्घाटन, श्रावणी मेला ऐप’ का लोकार्पण*
अयोध्या30जुलाई26*नेता जी, बदहाल सड़कों पर दीजिए ध्यान! जनता है परेशान।*