हरियाणा23जून25**श्यामा प्रसाद मुखर्जी को हरियाणा CM सैनी ने दी श्रद्धांजलि:बोले-370 हटाकर पूरा हुआ उनका सपना*
*JUST INDIA BREAKING*
*हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान, उनके विचार और राष्ट्रभक्ति आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. मुखर्जी का संकल्प था-“एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो संविधान नहीं चलेंगे”। उनके प्रयासों से ही जम्मू-कश्मीर में परमिट प्रथा का अंत हुआ। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मुखर्जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अनुच्छेद 370 को हटाकर उनके सपने को साकार किया है। उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गर्व की बात बताया।*

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*