हरियाणा13मई25* रेवाडी, नौकरी का झांसा देकर हजारों रुपये का चूना लगाने का आरोपी गिरफ्तार।
कार मैकेनिक को हजारों रुपये का चूना लगाने का आरोपी गिरफ्तार।
▶️ चौकी जगन गेट रेवाड़ी पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर कार मैकेनिक को हजारों रुपये का चूना लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला मुक्तेश्वर के गांव राता डिब्बा निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है।
👮♂️ जांच कर्ता ने बताया की गत वर्ष 9 सितंबर को मोहल्ला मुक्तिवाड़ा रेवाड़ी निवासी हीरालाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह कार मैकेनिक का कार्य करता है। उसके पास दिनांक 4 सितंबर 2024 को एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे नौकरी लगाने की बात कही थी। इसके बाद उसने 1100 रुपये एक खाते में डलवा लिए। उसने आरोप लगाया कि फोन करने वाले ने उसे मेडिकल कार्ड बनवाने व दूसरी औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर सात बार में कुल 96 हजार 219 रुपये डलवा लिए। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी पंजाब के जिला मुक्तेश्वर के गांव राता डिब्बा निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

More Stories
अयोध्या15 अप्रैल 26*बढेगी गर्मी, हवाओं की गति धीमी होने से चढेगा पारा*
लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
महोबा 15 अप्रैल 26*डा अंबेडकर की जयती पर लहराया नीला परचम,भाजपाइयों ने भी जन नायक को याद किया।