हरदोई30अगस्त23* राखी बांधने जा रहे दंपति के साथ रास्ते मे हुई टप्पेबाजी।
टड़ियावां हरदोई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपामऊ मार्ग पर एक गांव के पास राखी बांधने जा रहे दंपत्ति के साथ कार सवारों ने की टप्पेबाजी, पुलिस ने तत्पर्यता दिखाते हुए दो टप्पेबाजों को पकड़ा।
जनपद हरदोई के थाना सुरसा क्षेत्र के गांव जगत पुरवा निवासी रोली राठौर पत्नी रंजीत राठौर बुधवार की सुबह अपने गांव से अपने मायके गाड़सा चौकी कुतुमनगर जनपद सीतापुर जा रहे थे। रोली के मुताबिक उन्हें हरदोई शहर के जिंदपीर चौराहे पर एक कार चालक ने कहा की हम हरिहरपुर जा रहे आप हरिहरपुर तक बैठ लो, कार में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था। वही रास्ते में कार चालक एवं उसमे बैठे व्यक्ति ने कहा आगे जांच होगी आप जेवरात एवं पैसे लिफाफा में रख दो जिसके बाद लिफाफे में सोने की झुमकी एवं झाला एक हजार रूपए रखवाकर आगे लिफाफा बदल कर थाना टड़ियावां क्षेत्र के गोपामऊ मार्ग पर गांव गद्दीपुरवा के पास कार से उतार कर कार को तेजी से भगाकर निकल गए।
वही घटना की सूचना पर टड़ियावां थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ तत्पर्यता दिखाते हुए कार एवं उसमे सवार दोनो टप्पेबाजों को पकड़ लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दो टप्पेबाजों को पकड़ा गया है,दंपति रोली राठौर पत्नी रंजीत की तहरीर के आधार पर आरोपियों से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अनूपपुर 13 अप्रैल 26*सेवा ही सच्ची साधना, यही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल26 *पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट,S D P O*
अयोध्या 13 अप्रैल 26*मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाउदपुर में लगी भीषड़ आग