हरदोई28सितम्बर23*जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य तेजी से जारी
हरदोई से सौरभ गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक।
जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातार जारी है। 27 सितम्बर बुधवार को 5 बजे तक जनपद शीर्ष जनपदों के बीच बना हुआ है। बुधवार को इस समय तक जनपद में कुल 16884 आवेदन किये गए। जिसमे से 15249 आवेदन स्वीकृत हुए। दोनों ही मामलों में जनपद शीर्ष जनपदों में रहा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बढ़ाने के लिए लागातार प्रयास किये जा रहे हैं। उनके द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठके की जा रही हैं। प्रशासनिक मशीनरी लगातार नई ऊर्जा के साथ आयुष्मान भव अभियान को सफल बनाने में लगी है। वहीं दूसरी ओर लोगों को जागरूक करने का भी कार्य भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं भी लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं तथा लोगों को आयुष्मान ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास आदि विभागों की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद की प्रशासनिक मशीनरी व जनसहभागिता का समन्वित परिणाम है। आयुष्मान कार्डों की दैनिक प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जनपदवासियों के सहयोग से शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के प्रयास जारी हैं। शत प्रतिशत आयुष्मान आच्छादन हमारा प्रशासनिक दायित्व होने के साथ ही सामाजिक दायित्व भी है। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे जनपद वासियों की व्यापक सहभागिता देखी जा रही है।

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*
कानपुर देहात18 अगस्त 2026**जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई*