हरदोई27जनवरी24* 850बेटियों के सामूहिक विवाह 60बेटियो के निकाह का आयोजन
गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी के प्रमुख अतुल कपूर कर रहे हैं विवाह समारोह कार्यक्रम का संचालन, सीएसन डिग्री कॉलेज में उमड़ी हजारों की भीड़
हरदोई में ऐसी गरीब बेटियों की शादी बेहद खास बनने जा रही है जिनके परिवार के लिए शादी के संसाधन जुटाना पहाड़ तोड़ने जैसा दुरूह था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की इन बेटियों की शादी सरकार करा रही है और इसके लिए को हरदोई के सीएसन डिग्री कॉलेज में आशीर्वाददेने के लिए सरकार के जय सांसद जयप्रकाश रावत, जिलाधिकारी एमपी सिंह ,पुलिस अधीक्षक केशव चंदगोस्वामी ,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, पीके वर्मा सहित कई अधिकारी वर वधूओ को आशीर्वाद दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख अतुल कपूर के नेतृत्व में संगीत अनु शर्मा ,रजनीश मिश्रा ,अनिल राठौर, प्रदीप राठौर, नरवीर, शहीद कई लोग कई दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। संजय सिंह विवाह पंडाल की सारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं। गायत्री परिवार बखरियां, गायत्री परिवार माझिया, गायत्री परिवार कला भोज ,गायत्री परिवार सहादत के सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जा रहे है। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में अंतरित कर दिए जाते हैं।10 हजार रुपये उपहार व शेष राशि अन्य व्यवस्थागत खर्चों के मद में है। सामूहिक विवाह के इस समारोह में सांसद जयप्रकाश रावत,जिलाधिकारी एमपी सिंह,पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती व पीके वर्मा के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी नवयुगलों को आशीर्वाद देने के लिहाज से बेहद खास है। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार वर-वधू को उपहार भी दे रही है। इसमें वधू के लिए विवाह हेतु कढ़ाई की एक साड़ी, एक चुनरी, एक डेली यूज की साड़ी, वर हेतु कुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला, मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर हेतु कुर्ता पायजामा आदि देती है। आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी प्रदान किया जाता है। गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जा रही है।यू पी आज तक अनिल गुप्ता रिपोर्टर

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष