हरदोई26अगस्त23*हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
हरदोई मे स्थानीय कस्बा निवासी अपने जीजा के घर आई एक किशोरी की हाईटेंशन विद्युत लाइन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तथा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सांडी थाना क्षेत्र के कोलेपुर गांव निवासी रामचंद्र ने अपनी बड़ी पुत्री अंजू की शादी हरपालपुर कस्बा निवासी श्रीकांत के साथ की थी। बीते लगभग डेढ़ माह पूर्व रामचन्द्र की दूसरी पुत्री फूलमती स्थानीय कस्बा स्थित अपनी बड़ी बहन के घर आई थी। शनिवार की सुबह पड़ोसी राजेश की छत पर ऊपर बंदर भगाने के लिए गयी थी। जहां छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गयी और विद्युत तार से चिपक कर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। गुस्साए परिजनों ने विद्युत तारो को हटाने की मांग करते हुए शव को घर से ले जाने से मना कर दिया।वही सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला ने विधुत विभाग के अधिकारियों से बात करके हाइटेंशन लाइन को मौके पर से हटवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें