[22/10, 20:48] Anil GUPTA Rasulp: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत
हरदोई :- मल्लावां इलाके में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां खेत पर काम करने जा रहे बाइक सवार दो किसान टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट मे आ गए। जिससे दोनों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार की सुबह कस्बे के भगवंत नगर निवासी विनीत पुत्र किशन यादव सुन्नी पुत्र खुर्रम दोनों प्लैटिना बाइक से भूतेश्वर मंदिर से राघवपुर रोड की तरफ गए चक रोड पर निकल रहे थे। नवाब वाला बाग के निकट सुबह से टूटी पड़ी विद्युत लाइन की चपेट में आकर बाइक सहित दोनों की जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने घटना को लेकर बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं, और बताया है कि हाईटेंशन लाइन सुबह से टूटी पड़ी थी, लेकिन ग्रामीणों की सूचना के बाद भी विद्युत लाइन नहीं काटी गई। जिसके बाद घटना घटित हो गई।
बाइक सवार के 11000 लाइन तार का फंदा बनके लिपट गया और दोनों मौके पर गिर गए। मोटरसाइकिल सवार दोनों की जलकर मौत हो गई। हालांकि खेतों में आसपास काम करने वाले लोगों ने किसी तरह कच्चे रास्ते की मिट्टी और बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जब तक आग बुझ पाती दोनों काफी जल चुके थे।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं परिजनों ने घटना को लेकर बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बताया है कि हाईटेंशन लाइन सुबह से टूटी पड़ी और ग्रामीणों की सूचना के बाद भी विद्युत लाइन नहीं काटी गई, जिसके बाद घटना घटित हो गई। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया कि दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
[22/10, 20:49] Anil GUPTA Rasulp: गाय खेत में जाने को लेकर हुआ विवाद में,चले लाठी डंडे।
तीन महिलाओं सहित पांच हुए घायल।
सुरसा थाना क्षेत्र के जूरा के मजरा सहिमापुर में गन्ने के खेत में गाय घुस जाने को लेकर दो पक्षों हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों ओर से तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए,पुलिस ने सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद कारवाई शुरू कर दी है।सहिमापुर निवासी रूकमंगल की पुत्री सौहनी शुक्रवार सुबह गाय चरा रही थी।इसी बीच रूकमंगल की गाय अचानक गांव निवासी गुड्डू पुत्र अजोध्यी के गन्ने के खेत में घुस गई।जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे।इस दौरान घटना में रूकमंगल व उनके भाई कप्तान पुत्रगण जगन्नाथ और कप्तान की पत्नी राजकुमारी जबकि दूसरे पक्ष से गुडडी पत्नी गुड्डू, व नीतू पत्नी कल्लू सहित दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए।पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण करवाने के बाथ कारवाई शुरू कर दी है।

More Stories
सुल्तानपुर २९ मार्च २६ * गोमती मित्रों के पूरे हुए अरमान,किया विधायक जी का सम्मान
अयोध्या २९ मार्च २६ * रुदौली में समाजवादी अधिवक्ता सभा का भव्य शक्ति प्रदर्शन
मथुरा 29 मार्च 26 *क्षेत्राधिकारी माँट द्वारा पुलिस बल के साथ मांँट टोल पर पैदल गश्त *