हरदोई19अक्टूबर23*ट्रक की टक्कर से, साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा घायल
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के सहादत नगर पुलिस सहायता केंद्र के निकट पिहानी से जहानी खेड़ा की ओर जा रहे ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही किशोरी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई और दोनों पैर गंभीर घायल हो गए। संगीता प्रजापति पुत्री मनीष प्रजापति निवासी सहादत नगर उम्र 14 वर्ष सदर नगर में स्थित मनोज जन सेवा इंटर कॉलेज में साइकिल से पढ़ने के लिए जा रही थी। वह जैसे ही सहादत नगर तिराहे के पास पहुंची, वैसे ही पिहानी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी और उसका पहिया पैरों के ऊपर से निकल गया। जिससे दोनों पर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में कोतवाल सुनील दत्त कौल,हलका इंचार्ज मनोज कुमार, कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी, मोहित कुमार, नितिन तोमर ,राहुल तोमर, राजेंद्र कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक लड़की के पैरों से ब्लीडिंग अधिक हो रही है। हालांकि पैर टूटे हैं या नहीं ,यह एक्स-रे में ही पता चल पाएगा परंतु मांस दोनों पैरों का फट जाने से खून का वहाव तेजी से हो रहा है। कोतवाल सुनील दत्त कहा है कि ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है।
फोटो— घायल किशोरी

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*