हरदोई17जून25*संडीला से एक कार की चोरी: पुलिस ने की नाकाबंदी, वाहनों की जांच शुरू
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक✍️
हरदोई जिले के संडीला में एक कार की चोरी की सूचना मिली है। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
पिहानी कोतवाल विद्यासागर पाल के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी की गई है। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विशेष चौकसी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस ने कई स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किए हैं। इनमें जहानी खेड़ा, कस्बा पुलिस चौकी, सहादत नगर पुलिस सहायता केंद्र शामिल हैं। साथ ही मंसूर नगर तिराहा, शाहाबाद तिराहा, हरिहरपुर पुलिस सहायता केंद्र और अहेमी शाहाबाद रोड पर भी नाकाबंदी की गई है। सभी जगहों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

More Stories
मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*दवा विक्रेता समिति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
मथुरा 22 मार्च 26* फरसा वाले बाबा की दुर्घटना मे पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग, पथराव व तोड़फोड़ करने वाले 15 विधर्मी अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….