हरदोई17जुलाई*पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिसकर्मी : कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी
*पिहानी*
कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आपराधिक गतिविधियों एवं घटनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। संतरी ड्यूटी, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, मेस का निरीक्षण कर थाना परिसर की सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के लिए निर्देशित किया। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने एससी एसटी, भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न, समाधान दिवस तथा मालखाना रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया। कुछ रजिस्टर अपूर्ण पाएं जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तुरंत अभिलेख पूर्ण करने के लिए निर्देशित भी दिए।
क्षेत्र में महिलाओं से होने वाले अपराध की घटनाओं पर रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई करने को कहा। वारंटी एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम पर भी पैनी नजर रखें। कोतवाल ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों से पुलिस कर्मी सलीके से पेश आएं। सभी लोग अपना कार्य पूरी ईमानदारी तथा निष्पक्ष तरीके से करें। किसी भी प्रकार कि शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*