February 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई15सितम्बर23*अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम को ग्राम प्रधान व चौकीदार बनेंगे मददगार

हरदोई15सितम्बर23*अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम को ग्राम प्रधान व चौकीदार बनेंगे मददगार

हरदोई15सितम्बर23*अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम को ग्राम प्रधान व चौकीदार बनेंगे मददगार

अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम को लेकर आबकारी विभाग क्षेत्र में बड़े स्तर पर अभियान चला रहा है। साथ ही इस कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। अवैध शराब की धरपकड़ के लिए कोतवाल सुनील दत्त कौल अब गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। इसमें ग्राम प्रधान व चौकीदारों संग आम लोगों की मदद ली जाएगी। एसपी राजेश द्विवेदी निर्देश पर बृहस्पतिवार को पिहानी कोतवाली में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता क्राइम इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने की। उन्होंने ग्राम प्रधान, चौकीदारों व आम लोगों से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री की रोकथाम में पुलिस व आबकारी विभाग का सहयोग करने का आह्वान किया। आबकारी निरीक्षक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने सभी ग्राम प्रधानों व चौकीदारों को निर्देशित किया कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त होने पर आबकारी विभाग को तुरंत सूचना दें। सभी ग्राम प्रधानों, चौकीदारों को आबकारी विभाग के मोबाइल नंबर देते हुए ये सुनिश्चित किया गया कि बीट के सिपाही के साथ समय-समय पर खाली पड़े मकानों, संदिग्ध स्थलों पर निरीक्षण करें तथा गांव से संबंधित किसी भी व्यक्ति की अवैध शराब के कारोबार में संलिप्ता पाए जाने पर तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम,पुष्पेंद्र राठोर, प्रधान रामशरण सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar