*पिहानी*
हरदोई12जनवरी24*अब गावों में रातों को गश्त करेंगे चौकीदार, गतिविधियों से पुलिस को करेंगे आगाह
कोतवाली में चौकीदारों की बैठक कर गांव की रखवाली करने के निर्देश दिए गए। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने चौकीदारों का निर्देश दिया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो तुरंत उससे पूछताछ करें।कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बैठक में कहा किचौकीदार एक ग्राम सेवक होता है। जिसका मुख्य कर्तव्य अपने प्रभार के गांव को देखना एवं उसकी सुरक्षा करना होता है। चौकीदारों को गांव के हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने और अपराधिक गतिविधियों की जानकारी लेने की भी जिम्मेदारी होती है।
अब चौकीदार सर्द रातों में गांवों की हर गली में चौकीदारी करेंगे, ऐसे में गांवों की गतिविधियों से तुरंत पुलिस को अवगत कराया जाएगा, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित होने से बचाई जा सके। गांवों में होने वाली आपराधिक घटनाओं की सूचना संबंधित थाने तक पहुंचाने के लिए चौकीदारों को नियुक्त किया गया था। हर गांव में एक दो चौकीदार वहां की जनसंख्या को देखते हुए पूर्व में ही तैनात किए गए थे। कोतवाल ने कहा कि चौकीदारों का कार्य गांवों में होने वाली हर आपराधिक गतिविधि पुलिस तक पहुंचें/

More Stories
सुल्तानपुर ८जुन २०२६ * पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा जनसुनवाई कर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।
कानपुर देहात8जून26*मंत्री प्रतिभा शुक्ला के हस्तक्षेप से सुलझा बड़ा विवाद, परिजनों को मिला मुआवजा
नई दिल्ली8जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से महत्वपूर्ण खबरें