हरदोई11सितम्बर24*रोडवेज बस 33 हजार विद्युत पोल से टकराई, बड़ा हादसा होने से बचा*
हरदोई से कँचन गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
.
#हरदोई। हरदोई से लखनऊ को जा रही रोडवेज बस तेज गति व अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जाकर नीचे खाई में चली गई। औद्योगिक क्षेत्र के 33 हजार विद्युत पावर लाइन के पोल में टकरा गई। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। विद्युत विभाग ने तत्काल लाइन ठीक कराई।
आपको बता दें कि मंगलवार को दोपहर बाद हरदोई से संडीला की तरफ रोडवेज बस यूपी 30एटी 6870 पेप्सी कंपनी के पास पुल से नीचे होकर गलत दिशा में चली गई। वहीं पर औद्योगिक क्षेत्र को 33 हजार हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। बस अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। विद्युत लाइन ट्रिप होने से एक बड़ा हादसा होते-होते टला, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 30 थे, हादसे के वक्त ड्राइवर स्टॉफ मौके से भाग गए।
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*