*हरदोई07मई25बेटे ने छीन ली पिता की सांसें, ईंट से वार कर की हत्या, क्षेत्र में हड़कंप*
#हरदोई: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोखुरापुरवा में सोमवार देर रात 3 बजे घर में सो रहे पिता की उसके बेटे ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। 112 द्वारा घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं दोखी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताते चलें कि बेनीगंज कोतवाली के गोखुरापुरवा निवासी महावीर पुत्र घनश्याम 50 शराब का आदी था, जिसके दो बच्चों में एक बेटी व बेटा है, बेटी की शादी 1 वर्ष पूर्व में हो चुकी है, बेटा अभी अविवाहित है। मृतक महावीर अपनी पुस्तैनी भूमि बेचकर व लोगों से पैसे उधार लेकर शराब पीता व गांव के कुछ लोगों को भी पिलाता था। बेटा राहुल लगातार पिता की इस हरकत का विरोध कर रहा था, बार बार कहने के बावजूद लड़के की बात ना मानने पर गुस्से में सोमवार देर रात 3 बजे राहुल ने सो रहे पिता के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे महाबीर की मौके पर मौत हो गई। वहीं कुछ स्थानी निवासियों के बताएनुसार राहुल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जो आए दिन पिता महावीर से वाद विवाद किया करता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ देर बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना संबंधी सैंपल व जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोखी बेटे को जेल भेज दिया।

More Stories
नई दिल्ली ६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली ६जुन २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
मथुरा 5 जून 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 210 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*