हरदोई07जनवरी24*2294 लाख की परियोजनाओं से आधा सैकड़ा गांवों की होगी बाढ़ से सुरक्षा*
सवायजपुर विधानसभा में 5 बाढ़ सुरक्षा परियोजना मंजूर।
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू जी की बाढ़ से हर वर्ष होने वाली जन धन हानि को रोकने की कवायद के चलते 1 दर्जन से ज्यादा गांवों को कटान से बचाने की 5 परियोजनाएं शासन से स्वीकृत हो गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर 5 नदियों से घिरे सवायजपुर विधानसभा के सांडी और हरपालपुर ब्लॉक के 50 से ज्यादा गांव हर साल आने वाली बाढ़ की विभीषिका से बच सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की बैठक में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने सवायजपुर विधानसभा में 5 परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है जिनकी लागत तकरीबन 2294.4 लाख है।
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में गर्रा नदी पर मोहद्दीनपुर, बमटापुर और धोबीपुरवा गांव में 644.53 लाख से, रामगंगा नदी के किनारे बारी एवं दुर्जना गांव में 626.47 लाख से , गर्रा नदी के समीप नोनखारा दक्षिणी और मिश्रनपुरवा में 499.86 लाख से, रामगंगा नदी के किनारे अरवल और नंदना गांव में 249.76 लाख से तो गर्रा नदी के किनारे बसे पिपरिया, टपुआ और खजुहाई गांवों में 269.78 लाख रुपए की लागत से बाढ़ से सुरक्षा के कार्य करवाएं जाएंगे। इन गांवों में बाढ़ सुरक्षा परियोजना से कार्य होने से आस पास के तकरीबन आधा सैकड़ा गांवों में बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा। जिससे हजारों बीघे कृषि भूमि और आबादी हर साल बर्बाद होने से बच सकेंगे। इन परियोजनाओं के स्वीकृत होने पर क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक श्री रानू का आभार ज्ञापित किया है।

More Stories
मथुरा 3 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह चित्रकूट मसानी पर हुआ।*
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न