March 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली

हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली

हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली, 25 दिन पहले ही हुई थी शादी

यूपीआजतक न्यूज चैनल, हरदोई से अनिल गुप्ता

हरदोई। पिहानी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीमनगर निवासी रोहित कुशवाहा (पुत्र विजेंद्र कुशवाहा) बाइक से अपने ताऊ राजेंद्र की मिठाई की दुकान, शाहाबाद तिराहा जा रहे थे। इसी दौरान डीएससीएल चीनी मिल की ओर जा रहे गन्ने से भरे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
बताया जा रहा है कि ट्रक का पहिया रोहित के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सबसे मार्मिक बात यह है कि रोहित की शादी अभी करीब 25 दिन पहले ही हुई थी, जिससे होली की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
घटना के बाद रोहित की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पिहानी कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आगे की कार्रवाई में जुट गए।

Taza Khabar