हरदोई 24 सितम्बर 24*शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, अतरौली पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग के आरोप में चार को किया गिरफ़्तार
अतरौली प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने हुड़दंग पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। अब खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में कोतवाल दिलेश सिंह ने मदन, रुपेश, सरबजीत, निवासी जलालपुर व संदीप निवासी खत्री को शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार कर 170 धारा के तहत कार्रवाई की।
कोतवाल दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक सरकार खुले में इस तरह शराब की अवैध बिक्री और मदिरापान को लेकर सख्त है। सरकार ने साफ कर दिया है कि दुकानों से शराब खरीदने के बाद उक्त मदिरापान सार्वजनिक स्थल या सड़कों पर न किया जाए। इससे समाज के लोगों खासकर महिलाओं में भय पैदा होता है। बच्चों और किशोरों पर इसका बुरा असर पड़ता है। यह विभिन्न प्रकार के बलवा, अपराधों और सड़क हादसों का कारण भी बनता है। खुले में शराब पीने को लेकर पहले भी पाबंदी थी। सरकार के निर्देश के बाद अभियान चलाकर इसे और सख्ती से रोका जाएगा। पुलिस अधिनियम 1861 तय और आईपीसी की धारा 510 जैसे कई कानून हैं जो लोगों को खुले में शराब पीने से रोकने पर कार्रवाई की इजाजत देते हैं।

More Stories
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
भोपाल 7 मार्च 26*डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान