March 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई 24 मार्च 26*व्यवसायिक गैस की किल्लत से हरदोई के होटल-रेस्टोरेंट संकट में डीएम से की शिकायत

हरदोई 24 मार्च 26*व्यवसायिक गैस की किल्लत से हरदोई के होटल-रेस्टोरेंट संकट में डीएम से की शिकायत

हरदोई 24 मार्च 26*व्यवसायिक गैस की किल्लत से हरदोई के होटल-रेस्टोरेंट संकट में डीएम से की शिकायत

हरदोई

प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने और एचपीसीएल कनेक्शन लेने की दी सलाह

हरदोई में व्यवसायिक गैस की किल्लत को लेकर होटल, लॉन और रेस्टोरेंट कारोबारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इसी को लेकर हरदोई होटल, लॉन और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से भेंट कर स्थिति से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने बताया कि गैस की कमी के कारण प्रतिष्ठानों का संचालन प्रभावित हो रहा है और यदि यह समस्या जारी रही तो कई होटल, रेस्टोरेंट और छोटे-बड़े खाद्य व्यवसाय बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं, जिससे अनेक लोगों की रोज़ी-रोटी पर गंभीर असर पड़ेगा।

जिलाधिकारी ने वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए गैस संकट के बने रहने की आशंका जताई और कारोबारियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को एचपीसीएल के व्यवसायिक गैस कनेक्शन लेने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कनेक्शन जारी कर आपूर्ति सुचारु करने के लिए कहा। एचपीसीएल अधिकारियों के अनुसार गैस सप्लाई सामान्य होने में अभी डेढ़ से दो महीने का समय लग सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में खाद्य व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठानों और आम जनता को इस समस्या से कैसे राहत मिलेगी, यह देखने वाली बात होगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतेश दीक्षित, महामंत्री आशीष महेंद्र गुप्ता, होटल कारोबारी राजेश सिंह, सौरभ अग्रवाल, संजय सिंह, शिशिर अग्रवाल, पंकज गुप्ता, रोहित वर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल और दिव्यांशु त्रिवेदी मौजूद रहे।