हरदोई 20 सितम्बर *लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंककर्मी
हरदोई 20 सितंबर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल रही। मनमाने ट्रांसफर के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ सेंट्रल बैंक यूनियंस ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वाहन किया था।
हड़ताली सेंट्रल बैंक कर्मी मंगलवार को बैंक की रेलवे गंज शाखा पर सुबह से इकट्ठे हो गए। यहाँ पर मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी हुई। उसके बाद हड़ताली सेंट्रल बैंककर्मी बैंक की शहर की मंडी ब्रांच गये। वहाँ भी बैंक मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। सेंट्रल बैंक स्टाफ एसोसिएशन की प्रांतीय उपाध्यक्ष वर्षा मेहरोत्रा ने बैंक में दो दिन की हड़ताल को पूरी तरह सफ़ल बताया है। उन्होंने कहा कि अगर बैंक मैनेजमेंट द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करना बंद नहीं करेगा और गलत ट्रांसफर वापस नहीं होंगे तो आगे और भी हड़तालें होंगी।
यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के वरिष्ठ नेता आर के पाण्डेय ने कहा कि सेंट्रल बैंक मैनेजमेंट औद्दोगिक विवाद अधिनियम व श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक मैनेजमेंट अनुचित श्रम व्यवहार कर रहा है जिसे कोई जीवंत ट्रेड यूनियन बर्दास्त नहीं करेगी। यूनियन के जिला मंत्री अजय मेहरोत्रा ने कहा कि सेंट्रल बैंक के आंदोलन को सभी बैंको का समर्थन प्राप्त है।
प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से कौशलेंद्र शुक्ला, दीपक बाजपेई, अनादि मिश्रा, रिषी पाल, संदीप, रोचिन सिन्हा, विभांशु सिंह, विवेक गुप्ता, राम कृपाल, प्रकाश दुबे,शंकर लाल , कमलेश, तुलसी, दिनेश, सुरेश, गिरीश मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*