हरदोई 18 मार्च 26*आलियापुर में जमीनी विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, ईंट-पत्थर से कई लोग घायल
दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने थाने में दर्ज कराई तहरीर, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई
हरदोई
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलियापुर में ज़मीन के विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें राकेश (45) पुत्र इतवारी, पवन पुत्र राकेश, सरिता देवी पत्नी राजेश और मोनू पुत्र राकेश समेत कई लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रजनीश पुत्र लाला राम भी शामिल हैं।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस घटना ने आलियापुर गांव में दहशत का माहौल बना दिया है, जहां लोग अब कानून की सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

More Stories
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*
बांदा18मार्च26*सुरेंद्र कुमार S/oमहादेव निवासी डीएम कॉलोनी का हों गया दर्दनाक एक्सीडेंट**
कानपुर नगर 18 मार्च 26*27 मार्च को सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक, परमिट एवं पंजीकरण मामलों पर होगा विचार*