हरदोई 15 फरवरी* प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने उसी बाग में फांसी लगाकर दी जान,
प्यार में किया गया वादा वेलेंटाइन-डे वाले दिन निभाया, घरवाले शादी के खिलाफ़ थे, दो माह की जेल भी काट चुका था प्रेमी*
संवाददाता – अनिल गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
माधौगंज इलाके में वैलेंटाइन डे के रोज प्रेमी के मरने के बाद प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पहले प्रेमी ने और उसके अगले ही दिन प्रेमिका ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वेलेंटाइन-डे वाले दिन ऐसा हुआ तो सुनने वाले सन्न रह गए। घटना माधौगंज थाने के ग्राम इस्लामपुर जगाई की है। यहां के रामसागर का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला था। उसके दूसरे ही दिन मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे गांव के बाहर उसी बाग में पड़ोस की लड़की नीतू का शव लटका हुआ मिला है। मृतक रामसागर की भाभी ने बताया था कि प्रेम प्रसंग के चलते उसके देवर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी, उसमें वह दो महीने की जेल भी काट चुका था। लेकिन इस सजा के बाद भी दोनों के बीच मोहब्बत कम नहीं हुई। घटना की छानबीन के लिए पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है।वहीं गांव के लोग एक के बाद हुई दूसरी घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं। इसके साथ ही परिवारों के लोग दोनों घटनाओं को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नही हैं। अटकलें हैं कि दोनों प्रेमी युगल साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे। जो दोनों परिवारों को नाममंजूर था। इश्क परवान चढ़ा तो लड़की पक्ष के लोगों की शिकायत पर युवक को जेल की हवा खानी पड़ी थी। लगभग दो माह की जेल काटने के बाद युवक गांव पहुंचा तो फिर से थाने में शिकायत का सिलसिला जारी रहा। गांव वालो का कहना है कि युवक ने फांसी लगाने के पहले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किए थे। जो कुछ देर बाद डीलिट कर दिए गए। वहीं दो दिनों में हुई दूसरी घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जयसवाल ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*