February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई 14 फ़रवरी 26*त्योहारों पर शांति व्यवस्था और बढ़ते सड़क हादसों को लेकर आज कोतवाली में मंथन

हरदोई 14 फ़रवरी 26*त्योहारों पर शांति व्यवस्था और बढ़ते सड़क हादसों को लेकर आज कोतवाली में मंथन

हरदोई 14 फ़रवरी 26*त्योहारों पर शांति व्यवस्था और बढ़ते सड़क हादसों को लेकर आज कोतवाली में मंथन

पिहानी (हरदोई): कोतवाली पिहानी में आज शनिवार (14 फरवरी) को दोपहर 12:30 बजे होने वाली शांति समिति की बैठक का एजेंडा अब और भी विस्तृत हो गया है। आगामी होली व रमजान के साथ-साथ क्षेत्र में बढ़ रहे सड़क हादसों पर प्रशासन कड़ा रुख अख्तियार करने जा रहा है।

हादसों पर लगाम लगाने की बनेगी रणनीति

एसडीएम शाहाबाद, सीओ हरियावां अजीत सिंह चौहान और कोतवाल छोटे लाल की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन और विशेषकर युवाओं में बढ़ती रफ्तार की होड़ पर लगाम लगाने के लिए प्रबुद्ध जनों से सहयोग मांगा जाएगा।

इनकी उपस्थिति रहेगी खास:

ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य: ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात जागरूकता फैलाने हेतु।

पत्रकार एवं समाजसेवी: जनता को जागरूक करने के लिए।
डीजे संचालक: त्योहारों के दौरान डीजे के साथ चलने वाली भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के लिए।

विशेष: बैठक में होली के हुड़दंग और रमजान की इबादत के बीच सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा गया है। कोतवाल छोटे लाल ने सभी सम्मानित सदस्यों, प्रधान संघ अध्यक्षों और प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Taza Khabar