हरदोई 10 मई* पंजाब नेशनल बैंक के बीसी पॉइंट संचालक के साथ ढाई लाख की लूट
संवाददाता – हरदोई से कंचन गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
हरदोई 10 मई* पंजाब नेशनल बैंक के बीसी पॉइंट संचालक के साथ ढाई लाख की लूट
लूट की घटना से जिले में मचा हड़कंप
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अधीनस्थों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच पड़ताल।
हरदोई के कस्बा पिहानी में पंजाब नेशनल बैंक का बीसी संचालक रामवीर बीसी प्वाइंट बंद कर घर वापस जा रहा था,, तभी सरहेंजू रोड पर तीन बाइक सवारों ने रामवीर से तमंचे के बल पर ढाई लाख रुपयों भरा थैला लूट लिया और लुटेरे महुआ हार बगिया के निकट अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
घटना से जिले में हड़कंप मच गया और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पिहानी पुलिस, एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ शिल्पा कुमारी के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया लुटेरों की बाइक बरामद कर ली गई है और शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम