हरदोई 09 मार्च *मृतक महिला की हुई शिनाख्त, पिहानी के मोहल्ला नई बस्ती की रहने वाली है मृतका
हरदोई कोतवाली पिहानी क्षेत्र के कुल्लही शारदा नहर के मे अज्ञात महिला के शव बुधवार सुबह शिनाख्त हो गई। समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी होने पर बुधवार को परिजनों ने महिला का कपड़ा देख उसकी पहचान की।
शारदा नहर मे 30 वर्षीय महिला का शव पानी में तैरते हुए गांव के लोगों ने देखा था इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई थी। बुधवार की सुबह अज्ञात महिला की शिनाख्त हो गयी। मृतका यासमीन के पति ईस्माइल निवासी मोहल्ला नई बस्ती ने बताया कि पत्नी यासमीन मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे से अचानक कहीं गायब हो गई। जब हम लोगों को यह पता चला कि यासमीन घर नहीं पहुंची तो हम लोग उसकी इधर-उधर तलाश किया। परंतु उसका कुछ न पता चल सका बताया कि 4 बच्चे भी है। सबसे छोटा लड़का सवा महीने का ही है। मोहल्ले व परिवार के लोगों ने बताया कि दिमागी रूप से परेशान रहती थी। इससे पहले भी वह कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है इस संबंध में कोतवाल बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि जिंसी की मौत किन कारणों से हुई।

More Stories
वाराणसी २७ फरवरी २६ * काशी के श्मशान घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गई भस्म की होली, तांत्रिक और अघोरियों ने जमकर खेली होली…
मथुरा 27 फरवरी 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 27 फरवरी 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल मार्च*