हरदोई २२मई २६ * चकबंदी विवाद में मारपीट को लूट का रंग, पुलिस जांच में खुला मामला
एडिशनल एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह की सूझबूझ से हुआ खुलासा
फर्जी लूट की सूचना देने पर बढ़ी शिकायतकर्ता की मुश्किलें
यूपीआजतक रिपोर्टर अनिल गुप्ता
हरदोई*चकबंदी के विवाद में हुई मारपीट को लूट की घटना बताकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पुलिस की त्वरित जांच और एडिशनल एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह की सूझबूझ से कुछ ही घंटों में पूरे प्रकरण का खुलासा हो गया। जांच में सामने आया कि मामला लूट का नहीं बल्कि पुरानी रंजिश व चकबंदी विवाद से जुड़ी मारपीट का था।
जानकारी के अनुसार कस्बा पिहानी क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी उमाकांत पुत्र रामसूरत, जो सलेमपुर-पिहानी जहांनीखेड़ा मार्ग स्थित देसी शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं, बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दारा और सलेमपुर के बीच माइनर के पास कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी।
घटना के बाद उमाकांत ने डायल 112 पर सूचना देकर खुद के साथ लूट होने की बात कही। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह तथा कोतवाल पिहानी छोटेलाल रात करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंच गए और मामले की गहन पड़ताल शुरू की। सेल्समेन उमाकांत ने 50,000 की लूट का दावा किया था, लेकिन ठेके की बिक्री का कुल आंकड़ा 42,300 रुपये ही था। इसी विसंगति ने पुलिस को शक के दायरे में डाल दिया और आगे की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि लूट का दावा असत्य था, जो चकबंदी विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश का नतीजा था।पुलिस की जांच में कथित लूट की कहानी संदिग्ध मिली। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि मामला चकबंदी को लेकर चले आ रहे विवाद का था, जिसे शिकायतकर्ता ने लूट का रूप देकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया।

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*