June 24, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हमीरपुर7अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज़ से कुरारा की खास खबरे

हमीरपुर7अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज़ से कुरारा की खास खबरे

[07/10, 6:20 PM] +91 98394 43167: कुरारा,हमीरपुर 7 अक्टूबर
ब्यूरो चीफ अजय कुमार गुप्ता
कस्बा कुरारा के वार्ड चार निवासी मजदूर के अंत्योदय राशन कार्ड में पत्नी का नाम मृतक दिखा देने से मजदूर का आयुष्मान कार्ड नही बन पा रहा है। इससे मजदूर परेशान है।
कस्बा कुरारा के वार्ड चार निवासी मजदूर दया शंकर पुत्र मैंका ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी माँ रधिया पत्नी मैका के नाम अन्तत्योदय राशन कार्ड बना है। जिनकी म्रत्यु हो गयी है। इसी राशन कार्ड में मेरा व मेरी पत्नी रामा देवी के नाम दर्ज है। लेकिन मेरी माँ का नाम मृत्यु हो जाने के बाद भी राशन कार्ड मेंदर्ज है। तथा मेरी पत्नी जीवित है उसका नाम काट दिया गया है। उसने बताया कि आज नगर पंचायत में लगे कैम्प में जब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए गया तो मेरी पत्नी का नाम राशनकार्ड से गायब मिला। तथा मृतक रधिया का नाम अभी भी दर्ज है। इसके चलते मजदूर दम्पति का आयुष्मान कार्ड नही बन पा रहा है।
[07/10, 6:20 PM] +91 98394 43167: त्योहारों में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने अभियान चलाकर 8 नमूने जांच को भेजें
ब्यूरो चीफ अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर 7 अक्टूबर नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु विशेषकर सिंघाड़े का आटा,कुट्टू का आटा व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हमीरपुर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है 5 व 6 अक्टूबर को अभिहित अधिकारी राम अवतार सिंह यादव के नेतृत्व में सचल दल गठित कर अभियान चलाया गया! जिसमें सुमेरपुर कस्बे के स्वीट हाउस से एक मिल्क केक,रोहित साहू बैलाही बाजार सुमेरपुर से एक सरसों के तेल,एक अरहर की दाल रमेश चंद्र गुप्ता कुछेछा के टैंकर से एक मिश्रित दूध अरविंद चौरसिया पौथि या से एक नेचुरल काजू संतोष कुमार छा नी से एक सिंघाड़े का आटा पुरुषोत्तम कुमार छानी से एक नमकीन, रूप कुमार बिवार से सिंघाड़े के आटे का का नमूना संग्रहीत कर जांच हेतु प्रेषित किया गया है सचल दल में मनोज कुमार जायसवाल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके निरंजन खाद्य सुरक्षा अधिकारी भैया लाल प्रजापति खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमकार कुशवाहा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्य नारायण पांडे सेनेटरी सुपरवाइजर सम्मिलित रहे
[07/10, 6:20 PM] +91 98394 43167: कुरारा,हमीरपुर 7 अक्टूबर
ब्यूरो चीफ अजय कुमार गुप्ता
थाना क्षेत्र के उ मराहट गाँव निवासी रामकृपाल पुत्र जोधा, मुलायम पुत्र रामकृपाल, रामबाबू पुत्र छोटे, छोटे पुत्र चंद्रपाल तथा सरसई गाँव निवासी विनोद पुत्र शिवनारायण को थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर आज चालान किया गया ।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.