हमीरपुर5जुलाई26* टूटा चेक डैम बना किसानों की मुसीबत, 8 साल से नहीं हुई मरम्मत, जिम्मेदार बेखबर
नमस्कार, आप देख रहे हैं UPAAJTAK (हिन्दी न्यूज चैनल)। मैं हूँ आपके साथ…
हमीरपुर जनपद के पतारा ग्राम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सरकारी लापरवाही की पोल खोल रही है। जहां करीब आठ वर्षों से टूटा पड़ा चेक डैम किसानों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।
रिपोर्ट: योगेंद्र द्विवेदी, हमीरपुर
जनपद हमीरपुर के पतारा ग्राम में सरकार द्वारा वर्षों पहले पानी निकासी के नालों पर पतारा-3 चेक डैम का निर्माण कराया गया था। यह चेक डैम किसान रामचंद्र द्विवेदी, राजरानी, रामबाबू द्विवेदी और ओमकार द्विवेदी के खेतों के बीच बनाया गया था।
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2018 में चेक डैम की एक ओर की विंग वॉल टूट गई थी। इसके बाद कई बार सफाई और मरम्मत के नाम पर सरकारी धन खर्च होने की बात कही गई, लेकिन आज तक टूटी हुई दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई।
किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को लिखित शिकायत दी। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
टूटी हुई दीवार के कारण खेतों की उपजाऊ मिट्टी लगातार बह रही है। इतना ही नहीं, खेतों तक जाने वाला रास्ता भी कटकर लगभग बंद हो चुका है। किसानों को अब अपने खेतों तक पहुंचने के लिए वन क्षेत्र के रास्ते लगभग 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
ग्रामीण राजोल पांडे, कैलाश द्विवेदी, संतोष, ब्रजेश द्विवेदी, बाबू यादव, जयकरन यादव, नवाबलाल धोबी, भगवान दास धोबी, कल्लू रैदास और अन्य किसानों ने बताया कि उन्हें जानवरों के साथ खेतों तक पहुंचने में भी भारी जोखिम उठाना पड़ता है। लगातार मिट्टी के कटाव से खेती प्रभावित हो रही है और फसल उत्पादन भी घटता जा रहा है।
ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चेक डैम की टूटी हुई दीवार का पुनर्निर्माण कराया जाए तथा किसानों के आवागमन के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया जाए।
कैमरामैन के साथ, योगेंद्र द्विवेदी, UPAAJTAK, हमीरपुर।
#Hashtags
#Hamirpur #CheckDam #Patara #Farmers #UPAajTak #YogendraDwivedi #BreakingNews #UPNews #Bundelkhand #किसान #हमीरपुर #चेकडैम #सरकारीलापरवाही #ग्रामीणसमस्या #UPAAJTAK

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त