[19/07, 9:38 pm] Jitendra Hamirpur: चावल लदी ट्रैक्टर ट्राली पकडी,चालक फरार
सुमेरपुर हमीरपुर। 19 जुलाई अधिकारियों के तबादले के बाद राशन के चावल का कारोबार एक बार फिर से सिर उठाने लगा है। मंगलवार को देर शाम पुलिस ने पैदल गस्त के दौरान कस्बे के पशु बाजार के समीप से एक ट्रैक्टर ट्राली चावल पकड़ा। पकड़े गए चावल का वजन 50 क्विंटल के आसपास बताया जा रहा है।
गत वर्ष सितंबर माह में तत्कालीन सीओ रविप्रकाश सिंह व एसडीएम सदर रविंद्र कुमार ने उद्योग नगरी में छापा मारकर भारी मात्रा में चावल पकड़ा था। पूर्ति विभाग ने राशन वितरण का चावल बताकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद चावल के कारोबार में अंकुश लग गया था। दोनों अधिकारियों के जनपद से हटने के बाद यह कारोबार फिर से पनपने लगा है। मंगलवार को देर शाम पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने पशु बाजार के निकट फुटकर गल्ला खरीद फरोख्त करने वाले दुकानदार के पास से ट्रैक्टर ट्राली में लदा चावल पकड़ा। पुलिस के मौके पर पहुंचते ट्रैक्टर का चालक भाग निकला। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में करीब 50 क्विंटल चावल लदा हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि पशु बाजार के पास से एक ट्रैक्टर ट्राली चावल पकड़ा गया है। इसकी सूचना पूर्ति विभाग को दी गई है। आगे की कार्यवाही पूर्ति विभाग करेगा। यूपी आजतक ब्यूरो चीफ जितेन्द्र कुमार
[19/07, 9:39 pm] Jitendra Hamirpur: ई रिक्शा संघ की कमेटी भंग
सुमेरपुर हमीरपुर।19 जुलाई विगत दिवस डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी के चलते जाम लगाकर प्रदर्शन करने के दौरान ई रिक्शा संघ के पदाधिकारीयो की अनर्गल बयानबाजी से आहत संघ ने कार्यकारिणी भंग करके 1 सप्ताह में नई कार्यकारिणी बनाने का निर्णय किया है।
बुधवार को कस्बे की गायत्री तपोभूमि में ई-रिक्शा संघ की बैठक संघ के संरक्षक व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विगत दिवस डग्गामार वाहनों के खिलाफ जाम लगाकर किए गए प्रदर्शन के दौरान संघ के नेताओं की शासन प्रशासन के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी पर खेद जताया गया और बयानबाजी से आहत होकर मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी संघ के नेता अरविंद कुमार को सौंपी गई। अरविंद कुमार एक सप्ताह के अंदर नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष रणबहादुर यादव, गौरव वर्मा, सरदार धुरिया, अरविंद कुमार, बालेंद्र सिंह, संदीप कुमार, राजेश सोनी, सुनील कुमार, रामकरन, संतोष साहू, सूरज, राकेश, रमईया, अश्वनी, अनिल कुमार आदि दर्जनों रिक्शा चालक मौजूद रहे।
यूपी आजतक ब्यूरो चीफ जितेन्द्र कुमार
[19/07, 9:39 pm] Jitendra Hamirpur: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
कुरारा हमीरपुर ।19 जुलाई
थाना क्षेत्र के खरौंज गांव निवासी विवाहिता ने पति सहित ससुराली जन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक व नकदी मांग करने की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के खरौंज गांव निवासी विवाहिता रश्मि तिवारी पुत्री महेश तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी शादी 25 जनवरी 22 को बांदा जनपद के गिरवा गांव निवासी अतुल मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराली जन एक बुलेट बाइक व दो लाख रुपए नकद की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर सब लोग उत्पीड़न करने लगे। जिससे परेशान हो कर थाने में तहरीर दी है।पीड़ित महिला की तहरीर पर पति अतुल मिश्रा ,ससुर प्रदीप मिश्रा , सास शकुंतला, देवर धीरेंद्र तथा कर्वी निवासी संतोष व आराधना के दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
यूपी आजतक ब्यूरो चीफ जितेन्द्र कुमार
[19/07, 9:39 pm] Jitendra Hamirpur: मुख्यमंत्री ने जूते मोजे और ड्रेस के पैसे अभिभावकों के खाते में डाले
सुमेरपुर हमीरपुर।19 जुलाई परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क यूनिफॉर्म, बैग,स्वेटर,जूते मौजे हेतु शासन से मिलने वाले प्रति छात्र 1200 रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके अभिभावकों के खातों में भेजे जाने की प्रक्रिया का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। इसका लाइव प्रसारण कस्बे के डायट में दिखाया गया। कार्यक्रम में राठ विधायक मनीषा अनुरागी,जिलाधिकारी डा चंद्रभूषण त्रिपाठी,मुख्य विकास अधिकरी चंद्रशेखर शुक्ला,डायट प्राचार्य महेश गुप्ता,बीएसए आलोक सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत निगम,रामगोपाल वर्मा,समर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता,मुस्करा ब्लाक प्रमुख वीरनारायण राजपूत, व्यायाम शिक्षक रावेंद्र सिंह गौर सहित विभिन्न विद्यालयों के एक सौ अध्यापक व एक सौ छात्र छात्राएं,आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रसोईया, एसएमसी अध्यक्ष एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी एवं उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का ऑनलाइन वर्चुअल उद्घाटन किया गया। जिसका जिला स्तर पर,ब्लॉक स्तर पर एवं विद्यालय स्तर पर सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर डायट परिसर में निर्मित ऑडिटोरियम व हॉस्टल का उद्घाटन विधायक मनीषा अनुरागी व जिलाधिकारी ने किया। जनपद के विकासखंड कुरारा, मुस्करा,सरीला एवं गोहांड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय उच्चीकृत होकर अब इंटर तक हो गए हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाध्यापक कैलाश सोनी जी द्वारा किया गया।
यूपी आजतक ब्यूरो चीफ जितेन्द्र कुमार
[19/07, 9:40 pm] Jitendra Hamirpur: दो को अगवा कर मारपीट सहित नाबालिग से छेड़खानी करने का आरोप
राठ (हमीरपुर)।19 जुलाई घर में घुसकर दबंग एक महिला व उसकी नातिन को उठा ले गए। दोनों को अलग-अलग बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की गई और महिला की नाबालिग नातिन के साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर पुलिस से कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
मझगवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत कर बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे वह अपनी 14 वर्षीय नातिन के साथ घर पर थी। तभी गांव की ही अखिलेश, विमला, पूजा उनके घर पहुंचीं और मारपीट करते हुए उन्हें जबरन अपने घर खींच ले गई। जहां आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर बुरी तरह के साथ मारपीट की और नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। वहीं आरोपी महिलाओं के परिजन दीपक, दिलीप, झांसी के इटायल गांव के निवासी सतीश उनकी नातिन को जबरन अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि दोनों को अलग-अलग बंधक बनाकर बुरी तरह मारा-पीटा। आरोप यह भी है कि दीपक, दिलीप और सतीश ने उनकी नाबालिग नातिन के साथ छेड़छाड़ भी की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी भी दी। मझगवां थानाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की पुलिस कार्यवाही कर रही है।
यूपी आजतक ब्यूरो चीफ जितेन्द्र कुमार
[19/07, 9:40 pm] Jitendra Hamirpur: शमशान के लटकता मिला युवक का शव,मामला संदिग्ध
सरीला(हमीरपुर)-19 जुलाई जलालपुर थाना क्षेत्र के कटेहरी गांव निवासी एक छेड़छाड़ के 35 वर्षीय आरोपी का धौहल गांव के श्मशान घाट के पास महुआ के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में फाँसी पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
क्षेत्र के कटेहरी गाँव निवासी मृतक के भाई बलीराम यादव ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के दो लोगो ने भारत को शराब पिलाई और उसी दौरान झगड़ा हो गया। आरोप है कि उक्त लोगो ने जान से मारने का प्रयास किया। तो भारत अपनी जान बचाकर भाग गया। इसके पश्चात उक्त लोगो ने थाना जलालपुर आकर रिपोर्ट लिखाई कि भारत ने नाबालिक लड़की को उठाने का प्रयास किया था। जब भारत सिंह के ऊपर रिपोर्ट के आधार पर पुलिस का दबाव पड़ा। तभी से भारत भय की वजह से भागा फिर रहा था। संदेह है कि उक्त लोगों ने भारत सिंह को मार कर फाँसी पर लटका दिया है।मंगलवार को धौहल गांव के श्मशान घाट के पास पेड़ से भारत का शव लटका मिला है। मृतक ड्राइवर था। बताया कि मृतक अविवाहित था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। जलालपुर थाना प्राभारी निरीक्षक ब्रजेश यादव ने बताया कि मृतक के विरुद्ध 15 जुलाई को आठ साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। उसने पेड़ में फाँसी लगाकर जान दे दी है। बताया कि फील्ड यूनिट व डाग स्क्वाड ने घटनास्थल की जाँच की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया up aajtak ब्यूरो चीफ जितेन्द्र कुमार

More Stories
कानपूर नगर १५ फरवरी २६ * महाशिवरात्रि पर्व पर पनकी के नागेश्वर मंदिर के दर्शन को उमड़ा जैन सैलाब
सुलतानपुर१५ फरवरी २६ * जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण करते हुए सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।
कोलकाता १५ फ़रवरी २६ * कॉमरेड समीर दा को श्रद्धांजलि देते हुए योगेन्द्र यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष एन डी पी एफ