[03/09, 8:29 pm] Jitendra Hamirpur: हमीरपुर, कुरारा 3 सितम्बर
कस्बा निवासी सत्यम विश्वकर्मा पुत्र रामकिशोर विश्वकर्मा का खान मंत्रालय (भारत सरकार) के भारतीय खान ब्यूरो विभाग में स्टेनोग्राफर पद पर चयन होने पर परिजनों व ईष्ट मित्रो ने हर्ष व्यक्त किया है। पिता रामकिशोर विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक शिक्षा कस्बे के बुंदेलखंड विद्यालय में इंटर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कुरारा से किया। इसके बाद एस एस सी की तैयारी प्रयागराज की तथा दूसरे प्रयास में सफलता मिली है।पहली तैनाती हेड ऑफिस नागपुर में हुआ है। उसने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता पिता को दिया है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक
[03/09, 8:29 pm] Jitendra Hamirpur: हमीरपुर, कुरारा 3 सितम्बर
थाना क्षेत्र के उमराहट गांव निवासी साधु वेशधारी ग्रामीण ने दो लोगो के खिलाफ गाली गलौज व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने की तहरीर दो भाइयों के खिलाफ थाने में दी है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के उमराहट गांव निवासी साधुवेश धारी ग्रामीण लल्लू पुत्र भोला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव निवासी बलराम व सीताराम पुत्रगण दुलिया वहां पर आए तथा गाली गलौज करने लगे जब मैने गाली देने से मना किया तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मैने कुल्हाड़ी को हाथ से रोकने का प्रयास किया जिससे हाथ में चोट आई है। पीड़ित ने बताया की वह लोग आए दिन गाली गलौज करते हैं। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित का इलाज सी एस सी में कराया है। तथा दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक
[03/09, 8:29 pm] Jitendra Hamirpur: हमीरपुर, कुरारा 3 सितंबर
स्थानीय थाना परिसर में आगामी चेहल्लुम व जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी ने लोगो से शांति पूर्वक माहौल में पर्व मनाए जाने की
बात कही।
थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी में मौजूद ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों को थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि जन्माष्टमी व चेहुल्म का पर्व नजदीक है। सभी लोग अपने अपने त्योहार शांति पूर्वक माहौल में मनाए। कही पर कोई समस्या आती है तो थाना पुलिस को अवगत कराए। जिससे समस्या का समाधान किया जाए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजेश विश्वकर्मा बिलौटा,पूर्व प्रधान बृजेंद्र निषाद, नफीस अहमद, सभासद मुकेश श्रीवास, प्रेम नारायण प्रेमी, पीयूष सिंह परमार, अर्जुन, पंकज सिंह राजावत, आदि मौजूद रहे।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर30मई26*अपराध एवम अपराधियों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत 02 अभियुक्त गिरफ्तार
उन्नाव30मई26*ट्रक समेत 77 फ्रिज और 40 एसी लूटे, फिर दुकानदारों और कारोबारियों को बेचे; 1 लाख के इनामी गैंग का पर्दाफाश-
लखनऊ30मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*