सोनभद्र ब्रेकिंग….
सोनभद्र17मार्च25*एक ही परिवार की तीन बहनें बनी यूपी पुलिस में सिपाही…
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव की तीन होनहार बहनें लड़कियों के लिए रोल माडल बन गई हैं। गांव की तीनों बहनों सुमन सिंह पटेल, मंजू सिंह पटेल और आराधना सिंह पटेल ने एक साथ यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है।पूरे गांव में जश्न का माहौल है। उनके पिता अनिल सिंह पटेल किसान हैं और माता राजकुमारी देवी गृहिणी हैं। उनके दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यज्ञ नारायण सिंह पटेल थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना अहम योगदान दिया था। यह परिवार न केवल अपनी संघर्ष गाथा के लिए जाना जाता है, बल्कि अपनी नई पीढ़ी की शानदार उपलब्धियों के लिए भी प्रेरणा बना हुआ है।

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर