सोनभद्र08मार्च*बरगवां पुलिस की बडी कार्यवाही
लाखो के एल्म्युनियम टाइवर राड चोरी का मास्टर माइन्ड गिरफ्तार
दिनांक 06.01.2022 को फरियादी राधाकृष्ण पाण्डेय पिता रामपाल पाण्डेय उम्र 61 वर्ष सुरक्षा अधिकारी एसआईएस हिण्डालको कम्पनी बरगवां का थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि दिनांक 22-23/12/2021 की दरम्यानी रात्रि मे हिण्डालको महान एल्यूमीनियम प्लंाट बरगवां के एल.सी.आर-4 के पास गोदाम नं0 03 का गेट/सीट हटाकर टाइवर राड एल्यूमीनियम (20 बण्डल) वजनी करीबन 4000 किलोग्राम कीमती 200000/- रूपये का चोरी कर ले गये है, जिस पर थाना बरगवां मे अप.क्र. 09/2022 धारा 457,380 भा0द0वि0 काा पंजीबद्व किया जाकर उक्त सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री वीरेन्द्र सिंह को दी गई जिनके द्वारा तत्काल टीम गठित कर माल मुलजिम के पतारसी के निर्देश प्राप्त होने पर, अति0पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर एवं एसडीओपी श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बरगवां आर0पी0 सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित की जाकर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये समान की पतारसी की गई, जो थाना के आरोपियान पिन्टू बियार वगैरह 04 नफर को पूर्व मे गिरफ्तार कर चोरी का माल टाइवर राड एल्यूमीनियम (20 बण्डल) वजनी करीबन 4000 किलोग्राम कीमती 2,00000/- रूप्ये दो लाख रूपये का जप्त कर आरोपियान उक्त को गिरफ्तार कर जे/आर पर भेजा गया है, मामले का मास्टर माइन्ड हिण्डालको का पूर्व सिक्योरिटी गार्ड नीलेश कुमार यादव पिता रंगलाल यादव उम्र 33 वर्ष निवासी पोखरी थाना सरई जिला सिंगरौली जो घटना दिनांक से ही फरार था, जिसे आज दिनांक 07.03.2022 को दस्तयाब कर पूछतांछ की गई जो अपने साथियो के साथ मिलकर चोरी करना एवं मुखविरी के लिये आरोपियान से 20,000/- रूप्ये प्राप्त कर खर्च करना एवं बाद मे एल्यूमीनियम विक्री होने पर पृथक से हिस्सा प्राप्त करने की बात बताया। आरोपी के विरूद्व जुर्म प्रमाणित पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जे/आर पर भेजा गया है। मामले मे पूर्व गिरफ्तार आरोपी अभी भी जेल मे है। ज्ञात हो कि आरोपी नीलेश कुमार यादव पूर्व मे हिण्डालको कम्पनी मे ही सिक्योरिटी गार्ड था, जिसे एल्यूमीनियम चोरी करते रंगे हाथ पकडे जाने पर हिण्डालको कम्पनी से निकाल दिया गया था।
विषेष योगदान- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक आर0पी0 सिंह के नेतृत्व मे सउनि साहबलाल , प्र.आर. संजीत सिंह, रमेश प्रसाद, नरेन्द्र यादव, रावेन्द्र सिंह एवं आरक्षक पंकज चतुर्वेदी, विकेश सिंह, बृजेन्द्र धाकड का सराहनीय योगदान रहा है।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*