सुल्तानपुर11मार्च*सचएचसी कुड़वार में दिखा टीबी मुक्त भारत का असर*
*लक्ष्य को साधने में जुटा स्वास्थ्य मोकहमा, संबधित अधिकारी व कर्मचारियों ने बनाईं रणनीति*
*कुड़वार/सुलतानपुर* देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा दिये गये नारे”टीबी हारेगा, देश जीतेगा” को अमली जामा पहनाने के लिए जनपद का स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से भारत सरकार के द्वारा निर्धारित लक्ष्य 2025 को साधने के लिए द्रुतगति से काम किया जा रहा है। टीबी मुक्त बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.डीके त्रिपाठी, जिला क्षयरोग अधिकारी डाॅ.आरके कन्नौजिया, सहित सीएचसी अधीक्षक कुड़वार डाॅ.अनवर खान, एसटीएस सबा खान, डाॅ.आसिफ खान आदि के द्वारा क्षेत्र के क्षयरोगियों के इलाज तथा सरकार द्वारा रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं का शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है, जिला क्षयरोग अधिकारी डाॅ. आरके कन्नौजिया ने बताया की कुड़वार सीएससी पर एसटीएस सबा खान ट्यूबर क्लोसिस मरीजों के इलाज में गंभीरतापूर्वक उनकी जांच, इलाज तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का पूर्णतः पालन किया जा रहा है, उन्होनें बताया की अभी तक कुड़वार सीएचसी से एक भी क्षयरोगियों के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत नही आई है, इसी प्रकार हमारे सभी पीएचसी व सीएचसी पर तैनात डाक्टर व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का शत-प्रतिशत पालन कर रहे हैं।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*