सुल्तानपुर11जुलाई26* पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का किया गया आयोजन;
सुल्तानपुर*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा आज दिनांक 11.07.2026 को अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का किया गया आयोजन; कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु दिए गये निर्देश*
श्रीमती चारू निगम, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के आदेशानुसार आज दिनांक 11.07.2026 को पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) तथा सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करना तथा पुलिस कर्मियों की समस्याओं का निवारण करना है।
सैनिक सम्मेलन के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने थानों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं को ‘सैनिक सम्मेलन रजिस्टर’ में अंकित करते हुए उनके निराकरण हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर गोष्ठी में प्रस्तुत करेंगे, जिससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया जा सके।
अपराध गोष्ठी के दौरान कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गयी।
1. गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में चिन्हित किए गए टारगेट के सापेक्ष अब तक की गई वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई की गहन समीक्षा।
2. वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी: विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तथा पुरस्कार घोषित शेष अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रगति।
3. तुलनात्मक अपराध समीक्षा: भादवि (IPC), बीएनएस (BNS) तथा विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज अपराधों का तुलनात्मक विश्लेषण।
4. निरोधात्मक कार्रवाई: वर्ष 2026 में (दिनांक 01.01.2026 से 30.06.2026 तक एवं विशेष रूप से 01.06.2026 से 30.06.2026 तक) की गई निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा।
5. पोर्टल पर लंबित विवेचनाएं: आई०टी०एस०एस०ओ० (ITSSO) पोर्टल पर लंबित चल रही विवेचनाओं की स्थिति एवं उनके त्वरित निस्तारण की योजना।
6. लंबित एस०आर० मामले: लंबित एस०आर० के अभियोगों तथा वांछित अपराधियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा।
7. अनावरण हेतु शेष गंभीर अपराध: हत्या, लूट, छिनैती, चोरी, नकबजनी तथा वाहन चोरी जैसे लंबित मामलों के सफल अनावरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा।
8. अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी: अपहरण तथा अपहृत/लापता व्यक्तियों की बरामदगी हेतु शेष मामलों की प्रगति की समीक्षा।
9. विवेचना निस्तारण: थानों में लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण की समीक्षा।
10. यक्ष एप (Yaksh App) सत्यापन: यक्ष एप के माध्यम से लापता व वांछित अपराधियों के सत्यापन की स्थिति।
11. साइबर फ्रॉड: साइबर धोखाधड़ी के लंबित मामलों में प्रगति तथा पीड़ितों की धनराशि व संपत्ति की बरामदगी की समीक्षा।
12. आगामी त्योहारों की तैयारियां: आगामी महत्वपूर्ण त्योहारों— श्रावण मास, नागपंचमी एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा।
*इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी, जी०आर०पी० थानाध्यक्ष तथा सभी शाखाओं (क्राइम ब्रांच, स्वाट, सर्विलांस, महिला अपराध प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया सेल, लोक शिकायत, आईजीआरएस आदि) के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।*

More Stories
मथुरा 11 जुलाई 26 क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी द्वारा पुलिस बल के साथ फरह क्षेत्र का पैदल गश्त:-*
लखनऊ11जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 11 जुलाई 26 थाना राया में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम*