सुल्तानपुर 28 फ़रवरी 26*अभिभावक-शिक्षक बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर*
*सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षा,अनुशासन व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर मंथन*
सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।विद्यालय परिसर में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर अपने बच्चों की पढ़ाई और व्यवहार संबंधी प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी,नियमित उपस्थिति,विषयवार प्रदर्शन तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। कक्षा शिक्षकों ने छात्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए उनकी उपलब्धियों को रेखांकित किया और जिन विषयों में सुधार की आवश्यकता है,वहां अभिभावकों को आवश्यक सुझाव दिए।विद्यालय की प्रधानाचार्य शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों का समग्र विकास तभी संभव है जब विद्यालय और अभिभावक निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं,बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन,शैक्षणिक वातावरण और मूल्य आधारित शिक्षा की सराहना की।विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अभिभावकों को होली एवं रमजान की शुभकामनाएं देते हुए गुलाल और खजूर भेंट किए गए।इस अवसर पर विनोद त्रिपाठी,पंकज श्रीवास्तव, कृष्णा मौर्य, प्रज्ञा शुक्ला, वरिष्ठ अध्यापक विकास शुक्ला, अरमान, अरुण श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, रेखा, आकांक्षा, अलशीबा, उमेश तिवारी, सविता, संजय सिंह, तबस्सुम और अरविंद पांडे सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 28 फरवरी 26*थाना राया पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया* ।
मथुरा 28 फरवरी 26* एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 28 फरवरी 26*थाना राया पुलिस टीम द्वारा फुफेरी बहन की हत्या कर शव को जलाकर खुर्द बुर्द करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*