*न्यूज़ फ्लैश सुल्तानपुर*
——————–
सुल्तानपुर 10नवम्बर 25*टैक्सी चालकों ने दबंगो पर अवैध वसूली का लगाया आरोप*
*डी एम कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन*
जहां पर टैक्सी चालकों से अवैध वसूली के विरोध में ऑल यूपी ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
*संगठन ने आरोप लगाया कि सुलतानपुर-रामगंज रूट पर टैक्सी चालकों से जबरन हर माह करीब 1,500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।*
संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा का कहना है कि अवैध वसूली से मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाने वाले ड्राइवर परेशान हैं।
साथ ही बिना लाइसेंस बिना,परमिट और बिना हेलमेट वाले वाहनों पर कार्रवाई न होने को लेकर भी नाराज़गी जताई गई।
एसोसिएशन ने प्रशासन से अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*ब्यूरो रिपोर्ट*

More Stories
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*