✍️ उत्तर प्रदेश
सुल्तानपुर 06सितम्बर 25*कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक आज दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियो पर होगी चर्चा*
*सुल्तानपुर कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक आज दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियो पर होगी चर्चा*
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में शनिवार को मासिक बैठक व 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ऐतिहासिक रैली की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई है।
*बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारी, नेता व पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।*
बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों से संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा की जाएगी।
*वहीं उन्होंने बताया कि वोट चोर, गद्दी छोड़ का ऐतिहासिक आंदोलन पार्टी नेतृत्व द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली में महा रैली के रूप में प्रस्तावित किया गया है।*
जिसमें सुल्तानपुर से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता शामिल होंगे। आपको बताते चलें की पार्टी द्वारा दिल्ली महारैली में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने हेतु तैयारियां तेज कर दी गई है।
*जिसके संबंध में शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर प्रस्तावित की है।*

More Stories
नई दिल्ली 12 सितंबर 2026**इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर नगर 11सितंबर 26*भाजपा नेता की हुंकार से केडीए का चर्चित भ्रष्टाचारी पूर्व केडीए vc का चहिता कश्यप कांत दुबे आया घेरे में,
पूर्णिया 11सितंबर 26*पूर्णिया में सिर कटी महिला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा,