सुल्तानपुर ९ दिसंबर २५ * *शहीद स्मारक सेवा समिति का 41वां वार्षिकोत्सव प्रारंभ*
——————
*शहीद स्मारक सेवा समिति का 41वां वार्षिकोत्सव प्रारंभ*
*नगर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में दर्जनों पात्रों को वितरित होंगे कम्बल, साइकिल, रिक्शा, सिलाई मशीन!*
———–
शहीद स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में आज नगर के पं रामनरेश त्रिपाठी सभागार में 41 वां वार्षिकोत्सव समारोह मनाया जा रहा।कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे से शुरू है जिसके मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल हैं।
इस मौके पर डॉ आरए वर्मा ,डॉ ए.के सिंह ,जगजीत सिंह छंगू, डॉ सुधाकर सिंह, डॉ विनोद श्रीवास्तव (डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ), सरदार बलदेव सिंह आदि रहेंगे । *”सुल्तानपुर के गाँधी व संस्थाध्यक्ष करतार केशव यादव”* ने बताया कि तकरीबन 300 लाभार्थियों को कंबल वितरण किया जाएगा तथा आठ सिलाई मशीन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को 25 साइकिल प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया कि वहीं कामगार और मेहनतकश लोगों के लिए चार रिक्शा ट्राली तथा एक ठेला भी वितरित किया जाएगा।उन्होंने आह्वान किया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना अमूल्य और कीमती समय दें ।बताते चलें कि संस्थाध्यक्ष करतार केशव यादव बीते एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे ।कार्यक्रम के आयोजन पर भी संकट मंडरा रहा था लेकिन लोगों के प्रेम, सहयोग आशीर्वचनों से यह कार्यक्रम एक बार फिर अपने 41वें वार्षिकोत्सव के लिए तैयार है,आप सभी साक्षी बनिए।
————
*अशफाकउल्ला खान का शहीदी दिवस*
———–
19 दिसंबर 1927 को क्रांतिकारी अशफाकउल्ला खान को ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दी थी, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण शहीद थे।

More Stories
उन्नाव 18 जनवरी 26**परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 26 विवादित जोड़ो की सकुशल की गयी विदाई*
कौशाम्बी 18 जनवरी 26**आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1253 मरीजों का चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार*
कौशाम्बी 18जनवरी 26**युवा और किसान विरोधी है भाजपा सरकार ~ विजय प्रकाश*