सुल्तानपुर २७ जनवरी 26*यूजीसी कानून के विरोध में 28 जनवरी को बल्दीराय तहसील परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन
बल्दीराय (सुलतानपुर)।
मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी कानून के विरोध में तहसील परिसर बल्दीराय में दिनांक 28 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे एक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। आयोजनकर्ताओं ने इस कानून को शिक्षा और सामाजिक हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
धरना-प्रदर्शन में सामान्य वर्ग के नागरिकों की सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया गया है। आयोजकों का कहना है कि यह कानून आमजन और युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए इसके विरोध में एकजुट होकर आवाज बुलंद करना जरूरी है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं, शिक्षकों एवं समाजसेवियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में तहसील परिसर बल्दीराय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं।

More Stories
सुल्तानपुर15अगस्त26*पीड़ित की आवाज उठाना गुनाह है तो यह गुनाह जारी रहेगा- एडवोकेट शैलेंद्र प्रताप यादव सोनू*
मुगलसराय15अगस्त2026*मुगलसराय, काली महाल चौराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया गया
80वें स्वतंत्रता दिवस पर शिवराजपुर BRC में हर्षोल्लास से हुआ ध्वजारोहण