January 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर २६ दिसंबर २५ * *निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय का विदाई समारोह कार्यक्रम। ..

सुल्तानपुर २६ दिसंबर २५ * *निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय का विदाई समारोह कार्यक्रम। ..

सुल्तानपुर २६ दिसंबर २५ * *निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय का विदाई समारोह कार्यक्रम। ..
*निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय का विदाई समारोह कार्यक्रम नवीन सभागार कलेक्ट्रेट में हुआ सम्पन्न।*
*निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय के प्रशासनिक कार्य कुशलता, नेतृत्व क्षमता व सहज सौम्य स्वभाव की सभी ने मुक्तकंठ से की प्रशंसा।*
          सुलतानपुर 26 दिसम्बर/निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी श्री अंकुर कौशिक का विदाई समारोह कार्यक्रम जिलाधिकारी कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, प्रशिक्षु आई.ए.एस. रिदम आनन्द सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय के प्रशासनिक कार्य कुशलता, नेतृत्व क्षमता, सहज सौम्य स्वभाव व उनके साथ अर्जित अनुभवों के बारे में सभी अधिकारियों ने प्रशंसा की। सभी अधिकारियों ने निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय के साथ बिताये हुए भावुकतापूर्ण पल को साझा किया। विदाई समारोह में मंच का संचालन कर रहे डीसी एन.आर.एल.एम. के.डी. गोस्वामी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदय का सभी अधिकारियों की तरफ से हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
        विदाई समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य विकास अधिकारी महोदय का विशाल फूलों की माला से भव्य माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक(डी.आर.डी.ए.), अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, बीडीओ संघ की अध्यक्ष, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सहित कई अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी के साथ बिताए हुए पल व प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया गया। इस अवसर पर सभी भावुक हुए।
       पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय बहुमुखी प्रतिभा के धनी, हसमुख स्वभाव, समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हर समस्या का त्वरित निस्तारण आपसी समन्वय से करते हैं।  उन्होंने अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल्द से जल्द एक अच्छे जिलाधिकारी के रूप में हम उन्हें देखना चाहेंगे।
       जिलाधिकारी महोदय द्वारा मंचासीन सभी अधिकारियों व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में  निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय के साथ बिताये हुए एक वर्ष के कार्यकाल व उनकी प्रशासनिक कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता, अन्तर्विभागीय समन्वय कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने न सिर्फ विकास विभाग से सम्बन्धित, बल्कि राजस्व व पुलिस सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित मुद्दों को आपसी समन्वय के साथ एकीकृत प्रयास कर त्वरित निस्तारण करते थे। उन्होंने निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय का मीडिया बन्धुओं के साथ बेहतर समन्वय की भी सराहना की।
  कार्यक्रम के अन्त में निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया गया। उन्होंने विदाई समारोह में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिये गौरव की बात है। उन्होंने जनपद में एक लम्बे कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यकुशलता बेहतर आपसी समन्वय से ही सम्भव है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय व एकीकृत प्रयास के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि सभी अधिकारी अपनी कर्मठता व कार्यकुशलता से जनपद को और ऊंचाइयों पर ले जायेंगे तथा नवागन्तुक मुख्य विकास अधिकारी व वर्तमान जिलाधिकारी महोदय के साथ उसी कार्यकुशलता क्षमता के साथ एकीकृत समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। उन्होंने ऐसे भावुक क्षण में सभी का आभार व्यक्त किया।

Taza Khabar